जानियें सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की लाइफस्टाइल, देते है इतनी फीस

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की लाइफस्टाइल, देते है इतनी फीस

अपने बॉडीगार्ड को सलमान खान अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। बॉडीगार्ड शेरा भी पिछले करीब 20 सालों से उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। दरअसल इनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है, इनका जन्म एक सिख परिवार हुआ था। उन्हें बचपन से ही बॉडीबिल्डिंग की काफी शौक था। आपको बता दें कि शेरा के पिता का एक गैरेज है। वह गाड़ियों के रिपेयरिंग करते थे। जबकि शेरा को बॉडीगार्ड बनने का शौक था। शुरुआत में उन्होंने कुछ फिल्मों की शूटिंग के दौरान अभिनेताओं को सुरक्षा प्रदान की थी।

इस सन् में सलमान के लिये ली थी सर्विस

वहीं, बात 1995 की है, जब सलमान खान के विदेशी दौरे के लिए सोहेल खान ने शेरा की सर्विस ली थी। और उन्हें यह अच्छा लगा। इसलिए सोहेल खान ने उन्हें तब से हमेशा के लिए सलमान खान का बॉडीगार्ड नियुक्त कर दिया।

इनको मानते है अपना दोस्त

वहीं, शेरा भी सलमान खान को अपने दोस्त की तरह मानते हैं और वह उनके पड़ोस में ही रहने लगे हैं। वे अक्सर एक साथ देखे जाते हैं। सलमान खान के कहने पर उन्होंने एक सिक्योरिटी कंपनी खोली, जिसका नाम टाइगर सिक्योरिटी है। इसके अलावा वह विजक्राफ्ट नामक कंपनी भी खोले हैं। टाइगर सिक्योरिटी कंपनी के तहत वे सेलिब्रिटीज को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

खास बात

शेरा अक्सर सलमान खान की तारीफ करते देखे जाते हैं। वैसे तो सलमान खान को वह भाई और मालिक कह कर भी बुलाते हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मालिक हैं, वे उनके लिए सब कुछ हैं, उनकी हिफाजत के लिए अपनी जिंदगी भी लगा सकते हैं, वह मेरे भगवान की तरह हैं। खैर सलमान खान भी उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं।

इतने साल से शेरा है सलमान के साथ

शेरा ने सलमान खान के बारे में आगे कहा कि वह पिछले 20 सालों से सलमान भाई की हिफाजत कर रहे हैं। इसलिए उन्हें अच्छी तरह से पहचानते हैं। वह बहुत बड़े इंसान हैं और सामने वाले को एक ही नजर में पहचान जाते हैं।

शेरा को देते है प्रतिवर्ष इतने करोड़ रूपये

आपको बता दें कि सलमान खान अपने बॉडीगार्ड को प्रतिवर्ष करीब 2 करोड़ रूपए देते हैं। इतनी महंगी फीस शायद ही किसी ऑफिसर को मिले। खैर शेरा भी अपनी लग्जरियस लाइफ के लिए जाने जाते हैं। वह सलमान खान से कम नहीं हैं, उन्हें भी सेलिब्रिटीज के साथ आए दिन देखा जाता है।

Summary
जानियें सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की लाइफस्टाइल, देते है इतनी फीस
Article Name
जानियें सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की लाइफस्टाइल, देते है इतनी फीस
Description
अपने बॉडीगार्ड को सलमान खान अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। बॉडीगार्ड शेरा भी पिछले करीब 20 सालों से उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। दरअसल शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है, शेरा का जन्म एक सिख परिवार हुआ था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER