आप भी कपड़े धोने के बाद फेंक देती है फेन वाला पानी, तो उसके ये हो सकते है फायदे

आप भी कपड़े धोने के बाद फेंक देती है फेन वाला पानी, तो उसके ये हो सकते है फायदे

जैसा कि आप भी जानते है कि कपड़े धोने के लिए सभी घरों में अच्छे से अच्छा डिटर्जेंट इस्तेमाल हर रूप में किया जाता है। हालाँकि, यह अक्सर होता है कि कपड़े धोने के बाद डिटर्जेंट का पानी बच जाता है और आप हमेशा उसको यह सोचकर फेंक देते हैं कि यह अब क्या ही काम आएगा। इसका काम तो पूरा हो गया। हालाँकि वह बहुत काम का होता है और आज हम आपको बताते हैं वह किस काम आ सकता है।

पौधों में करें छिड़काव

आप चाहे तो डिटर्जेंट के पानी का इस्तेमाल आप पौधों में कर सकते हैं। जी हाँ क्योंकि इस पानी से आप पौधों की देखभाल भी कर सकते हैं। जी हाँ और अगर डिटर्जेंट के घोल में नींबू का रस मिलाकर पौधों पर छिड़काव करेंगे तो इससे उनमें कीड़े नहीं लगेंगे। जिससे आपके पड़े भी हरे-भरे बने रहेंगे।

जमीन को करें साफ

क्या आप ये जानते है कि डिटर्जेंट के घोल का इस्तेमाल फर्श की सफाई में भी किया जा सकता है। जी हाँ और इसके लिए थोड़ा रगड़ने की जरूरत होगी तो फर्श नया जैसा लगने लगेगा और जमीन की पूरी गंदगी को काटकर निकाल देगा।

खास बात

हम सभी जानते है कि बाथरूम में कीड़े आना आम बात है। जी हाँ और आप भी बाथरूम की नाली से कीड़े आने की समस्या से परेशान हैं तो डिटर्जेंट के घोल में बेकिंग सोडा मिला दें और फिर उसे बाथरूम की नाली में डाल दें। ऐसा करने से कीड़े नहीं आएंगे और आप इस समस्या से छुटकारा पा जाएंगे।

यहां करें इस्तेमाल

वॉश बेसिन की सफाई करने के लिए भी आप डिटर्जेंट के घोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे वह चमक जाएगा और दाग भी मिट जाएंगे। यह भी गंदगी काटकर निकाल देगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER