बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौज मस्ती करना, शराब पीना और बोल्ड हरकतें करके लोगों को एंटरटेन करना ये तो अब आम सी बात हो चुकी है। हालांकि बॉलीवुड में किसी कलाकार को पत्ते खेलते हुए तो आपने काफी कम ही देखा होगा। बहरहाल आज जिस एक्ट्रेस के बारे में हम बात करने जा रहे है वह भी हाल ही में पत्ते खेलने का मजा ले चुकी है। जी हां दुल्हन के जोड़े में कैटरीना कैफ की पत्ते खेलते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि कैटरीना कैफ फ़िलहाल अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आने वाले है।
दुल्हन के जोड़े में कैटरीना कैफ खेल रही है पत्ते..
दरअसल इसी फिल्म की शूटिंग के एक सीन को पूरा करने के लिए कैटरीना कैफ ने दुल्हन के कपडे पहन रखे थे। वही अगर हम उनकी वायरल तस्वीरों की बात करे तो टाइमपास करने के लिए कैटरीना कैफ फिल्म से जुड़े लोगों के साथ बैठ कर पत्ते खेल रही है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि कैटरीना ने ये तस्वीरें खुद ही इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जो देखते ही देखते वायरल हो गई। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आएं दिन अपनी नयी नयी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। यानि दुल्हन के जोड़े में कैटरीना ने जो तस्वीर शेयर की है, वह फिल्म की शूटिंग के दौरान पोस्ट की गई है।
https://www.instagram.com/p/B7qBhsgh2Bg/


