पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड के नए नवेले एक्टर दिलजीत दोसांझ से आप सब बखूबी वाकिफ होंगे। नए नवेले इसलिए क्यूकि उन्होंने बॉलीवुड की केवल दो या तीन फिल्मों में ही काम किया है। यानि अभी वह बॉलीवुड में ठीक तरह से अपने कदम जमा नहीं पाएं है। हालांकि उन्हें पंजाबी सिनेमा का शाहरुख़ खान जरूर कहा जाता है। वैसे बहुत कम लोग ये बात जानते है कि शादीशुदा है दिलजीत दोसांझ लेकिन फिर भी वह अपनी पत्नी और बच्चों से दूर रहते है। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि दिलजीत दोसांझ न केवल शादी कर चुके है बल्कि उनके दो बच्चे भी है।
शादीशुदा है दिलजीत दोसांझ..
दरअसल इन जनाब की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो सब जानते है, लेकिन इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में काफी कम लोग ही जानते है। वो इसलिए क्यूकि दिलजीत नहीं चाहते कि उनकी पर्सनल लाइफ मीडिया के सामने आएं। इसका खुलासा खुद दिलजीत ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को अलग ही रखते है। बता दे कि दिलजीत को ये बात बिलकुल पसंद नहीं है कि वह किसी के भी सामने अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र करे। शायद इसी वजह से उनकी बीवी और बच्चे भी भारत में नहीं बल्कि अमेरिका में रहते है। यहाँ तक कि उनके बारे में सिर्फ दिलजीत के कुछ करीबी लोग ही जानते है।
गौरतलब है कि दिलजीत अपने काम को लेकर काफी ज्यादा प्रोफेशनल है और इसी वजह से वह अपनी पर्सनल लाइफ पर खुल कर बात भी नहीं करते। बता दे कि दिलजीत दोसांझ को महंगे कपड़ों और जूतों का भी काफी शौंक है। अब ये तो आपको पता चल गया कि शादीशुदा है दिलजीत दोसांझ, लेकिन क्या आप ये बात जानते है कि उनकी एक जैकेट की कीमत करीब एक लाख रूपये होती है। इसलिए तो उन्हें पंजाबी सिनेमा का शाहरुख़ कहा जाता है। दोस्तों आपको दिलजीत दोसांझ के बारे में यह जानकारी कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।


