अपनी शादी के फंक्शन्स इंजॉय करतीं नज़र आईं कैटरीना कैफ

शादी

बॉलीवुड के गलियारो में हाल ही में कैटरीना कैफ की दुल्हन के अवतार में तस्वीरें सामने आई थी। कैटरीना का इस लुक में पूरा राज आज सामने आ चुका है। खास बात ये है कि इस अवतार में कैटरीना ने ना सिर्फ शादी रचाई है बल्कि अपनी शादी के सभी फंक्शन्स भी इंजॉय किए है। हाल ही में कुछ तस्वीरे सामने आई है जहां पर कैटरीना की शादी में ना सिर्फ महानायक अमिताभ बच्चन नज़र आए बल्कि उनके साथ जया बच्चन भी नज़र आईं।

हाल ही में कुछ तस्वीरो में कैटरीना दुलहन के अवतार में नज़र आ रही है तो वहीं अमिताभ बच्चन और जया बच्चन उनके साथ डांस करते दिखाई दे रहै हैं। अब आपको बता दें कि ये कैटरीना की सचमुच की शादी नहीं है। बल्कि ये सभी स्टार्स एक ज्वैलरी ऐड में नज़र आएंगे जिसके लिए इस ऐड का फोटो वायरल हो रही है।

शादी में शामिल हुए साउथ के सितारें

शादीइन सामने आई तस्वीरों में कभी माता-पिता बनकर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन कैटरीना को मंडप तक लेकर जाते है तो वहीं कभी उनके साथ डांस करते नज़र आ रहै है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो जया बच्चन के साथ ही कुछ साउथ सुपरस्टार्स के साथ भी नज़र आ रहे है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए जया ने लिखा, और काम हमें शादी में ले गया, सिंपल और कई सारी भावनाओं से भरपूर काम जो हमने अपने एक क्लाइंट के लिए किया, लेकिन मेरे लिए ऐतिहासिक लम्हा वो रहा जिसमें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज और लेजेंड्री सुपरस्टार्स से मुलाकात हुई। इस तस्वीर में एक तरफ नागार्जुन हैं जो कि लेजेंड्री अक्किनेनी नागेश्वर राव के बेटे हैं, फिर शिवराज कुमार खड़े हैं जो कि कन्नड़ सिनेमा के लेजेंड्री और आइकॉनिक डॉक्टर राज कुमार के बेटे हैं वही इसके अलावा तमिल सिनेमा के लेजेंड्री और आइकॉनिक एक्टर शिवाजी गणेशन के बेटे प्रभु देवा हैं।

बिगबी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, हम सभी एक कॉमन क्लाइंट के लिए काम कर रहे हैं। इन सभी से मिलना मेरे और जया के लिए सौभाग्य की बात है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
अपनी शादी के फंक्शन्स इंजॉय करतीं नज़र आईं कैटरीना कैफ - Youth Express
Article Name
अपनी शादी के फंक्शन्स इंजॉय करतीं नज़र आईं कैटरीना कैफ - Youth Express
Description
कैटरीना ने ना सिर्फ शादी रचाई है बल्कि अपनी शादी के सभी फंक्शन्स भी इंजॉय किए है। हाल ही में कुछ तस्वीरे सामने आई है जहां पर कैटरीना की शादी में ना सिर्फ
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER