22 अप्रैल को Earth Day के मौके पर गूगल ने स्पेशल Doodle बनाया है। यह Google Doodle आकाश से धरती के गर्भ तक सफर करवाते हुए यूजर को इन स्थानों पर मौजूद 6 विचित्र और अनोखे प्रणी, पक्षी और वनस्पति की जानकारी डूडल्स के जरिये दे रहा है । साथ ही अपने बेहतरीन और शानदार डूडल्स की लिस्ट में Google ने सोमवार को एक और बेहतरीन Doodle जोड़ लिया।
अपने एनिमेटेड Earth Day स्लाइड शो में गूगल ने स्लाइड्स के माध्यम से जानकारी दी है। इसमें आसमान की ऊंचाई से लेकर धरती की गहराई तक प्रकृति से जुड़े इन अनोखे, प्राणी, पक्षी और वनस्पति के बारे में दी गई जानकारी किसी को भी हैरान कर सकती है।
आपको बता दें कि Earth Day साल में एक बार आता है जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। अर्थ डे की स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। इसे अब दुनिया भर के 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है।
हलाकि, इसके एक साल पहले यानि साल 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में समुद्री तट पर हुए तेल रिसाव के कारण भारी बर्बादी हुई थी। इस दिन समुद्र में तीन मिलियन गैलेन तेल रिसाव हुआ था, जिससे 10,000 सीबर्ड, डाल्फिन, सील और सी लायन्स मारे गए थे। इसके बाद नेल्सन के आह्वाहन पर 22 अप्रैल 1970 को लगभग दो करोड़ अमेरिकी लोगों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में भाग लिया था।
Long Weekend Getaways From Bangalore For Perfect Weekend
Earth Day के Google Doodle में क्या है खास?
गूगल ने डूडल में कई रोचक जानकारियां अलग-अलग स्लाइड्स में दी है | चलिए आपको बता दे खास है;
कोस्टल रेडवुडः यह दुनिया का सबसे ऊंचा पेड़। जिसकी ऊंचाई 377 फुट है जो की मानव की लम्बाई से 75 गुना है |
वांडरिंग अल्बाट्रोजः इस पक्षी के पखों का फैलाव सबसे ज्यादा है और यह पक्षी बिना पंख फड़फड़ाए मीलों तक उड़ सकता है।
डीप केव स्प्रिंगटेलः यह कीड़ा सबसे गहरे गुफा में रहता है|
अमेजन वॉटर लिलीः यह जलीय पौधा अमेजन के जंगलों में पाया जाता है। इसके पत्ते का आकार इतना बड़ा होता है कि एक छोटा इंसान इस पर आराम से बैठ जाए।
कोईलकैंथः यह जलीय जीव धरती की 407 मिलियन साल सबसे पुराने प्राचीन जिव है |
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर






