कैसी है कंगना रनौत की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’- यह पढ़े रिव्यु

Judgementall Hai Kya

इन दिनों कंगना रनौत और राजकुमार की लेटेस्ट फिल्म ‘Judgementall Hai Kya’ सिनेमाघरों में छायी हुई है| डायरेक्टर प्रकाश कोवेलामुदी के निर्देशन में बानी यह फिल्म एक साइकोलोजिकल ब्लैक कॉमेडी है जिसमें आपको सब कुछ फ्रेश देखने को मिलेगा|  कहानी बहुत नई है और उसे बेहतरीन ढंग से पर्दे पर उकेरा गया है|  ऐसे किरदारों को आपने बॉलीवुड में शायद ही देखा होगा|  कंगना की दमदार एक्टिंग जहां फिल्म को बांधकर रखती है वहीं राजकुमार राव ने अपने नए अंदाज से चौंका दिया हैं| चलिए आपको बता दे कैसी है यह फिल्म –

शुरुवात  करते है Judgementall Hai Kya की कहानी

से इसमें कंगना रनौत जो की बॉबी का किरदार निभा रही है| वो डबिंग आर्टिस्ट का काम करती है|  बॉबी के साथ बचपन में कुछ ऐसा हादसा होता है कि वो एक्यूट सायकोसिस की शिकार हो जाती है| कभी-कभी उसे झूठ भी सच लगने लगता है|  इसी बीच उसकी एक रिश्तेदार रीमा (अमायरा दस्तूर) अपने पति केशव (राजकुमार राव) के साथ उसके यहां किराये पर रहने आती है|  कुछ समय बाद रीमा की मौत हो जाती है जिसका जिम्मेदार केशव और बॉबी एक दूसरे को ठहराते हैं एक दूसरे के खिलाफ दोनों के तर्क इतने सही होते हैं कि हर सीन के बाद सस्पेंस क्रिएट होता है|

इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है ,जब कुछ साल बाद केशव से बॉबी की फिर मुलाकात होती है|  इसके बाद की स्थिति को फ्यूचरिस्टिक रामायण 2.0 की तरह दिखाया गया है| जहां सीता की तरह बॉबी को अग्निपरीक्षा देनी पड़ती है| फिल्म में आखिर रावण कौन है? ये सब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी|

Judgementall Hai Kya

Judgementall Hai Kya फिल्म में  किरदारों की एक्टिंग

अगर एक्टिंग  की बात करे तो बॉबी के किरदार में कंगना रनौत काफी फिट बैठती हैं| वही कंगना पर ऐसे रोल जमते भी हैं| कभी-कभी इसे देखते हुए उनकी पिछली फिल्मों की याद भी आ जाती है|इन्होने डायलॉग डिलिवरी हो या फिर एक्सप्रेशन, हर मामले में बॉलीवुड की ‘क्वीन’ हैं|  बॉबी के किरदार में जो पागलपन है, जुनून है, सनकपन है, उसे कंगना से बेहतर कोई नहीं कर सकता था|

वही दूसरे ओर  इस फिल्म में राजकुमार राव का नया अवतार देखने को मिलता है| पिछले साल उन्होंने ‘स्त्री’ में दर्शकों को डराने के बहाने हंसाया था,  वही इस फिल्म में ग्रे शेड में नज़र आए हैं| इसके अलावा जिमि शेरगीर,अमायरा दस्तूर और अमृता पुरी भी थोड़ी देर के लिए नज़र आये पर कमाल की एक्टिंग की है| फिल्म में बॉबी के ब्वॉयफ्रेंड के किरदार में हुसैन दलाल ने काफी इंटरटेन किया है| उनका रोल छोटा  है लेकिन यादगार है|

प्रकाश कोवेलामुदी के निर्देशन में बानी Judgementall Hai Kya स्क्रीनप्ले कनिका ढिल्लन ने लिखा है जो कि शानदार है| वही इस फिल्म में ज्यादा गाने नहीं हैं| जो हैं वो फिल्म खत्म होने तक याद भी नहीं रहते|  ‘द वखरा’ गाने को फिल्म के आखिर में दिखाया जाता है|

एंटरटेनमेंट से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
कैसी है कंगना रनौत की फिल्म 'Judgementall Hai Kya'-पढ़े रिव्यु-Youth Express
Article Name
कैसी है कंगना रनौत की फिल्म 'Judgementall Hai Kya'-पढ़े रिव्यु-Youth Express
Description
कंगना रनौत और राजकुमार की फिल्म 'Judgementall Hai Kya' सिनेमाघरों में छायी हुई है| यह फिल्म एक साइकोलोजिकल ब्लैक कॉमेडी है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER