आज कल का सबसे ट्रेंडिंग गेम पबजी है | युवा हो या बच्चा जिसे देखो वो इस गेम के पीछे पागल है| वैसे पबजी हर मोबाइल में नहीं चलता है इसके लिए अच्छे मोबाइल फ़ोन चाहिए होते है| लेकिन अब ऐसा नहीं है क्यों की इसका लाइट वर्शन आगया है| PUBG Lite वर्शन को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है। इसे खास तौर पर बजट स्मार्टफोन्स के लिए बनाया गया है। इस गेम को आप किसी भी Rs 10,000 के प्राइस रेंज वाले स्मार्टफोन पर खेल सकते हैं।
PUBG Corp. का मुख्य लक्ष्य इस गेम की पहुंच ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाना है। भारत में ज्यादातर बजट रेंज के स्मार्टफोन यूजर्स हैं। PUBG Lite में भी प्लेयर्स PUBG Mobile के जैसा ही एक्सपीरियंस ले सकते हैं, लेकिन इस नए लाइट वर्जन में कुछ लिमिटेशन्स भी हैं| बता दे अगर आपने इसे अपने फ़ोन में डाउनलोड नहीं किया है, तो डाउनलोड करने से पहले कुछ खास बाते जान ले-
PUBG Lite किसने बनाया है?
किसी भी गेम की बात आती है तो पहला सवाल आता है की किसने बनाया है ऐसा है गेम, तो बता दे इसे Tencent Games और PUBG Corp. ने मिलकर डेवलप किया है। इसे Epic Games Unreal Engine 4 के साथ डेवलप किय गया है। आपको बता दें कुछ समय पहले ही PUBG Lite (PC) को भी भारत में लॉन्च किया गया है। ये बेसिक कंप्यूटर के लिए है|
इस वर्जन को आप किसी भी 2GB रैम वाले स्मार्टफोन पर खेल सकते हैं। इसमें HD ऑडियो और हाई क्वालिटी ग्राफिक्स और साथ ही साथ इसमें आपको 3D साउंट इफेक्ट्स भी मिलता है।
PUBG Lite कैसे करे डाउनलोड?
पबजी मोबाइल लाइट को अभी फ़िलहाल एंड्राइड डिवाइस के लिए बनाया गया है| आप Google Play Store पर जाकर इस गेम को डाउनलोड कर सकते है| इसका साइज 491MB है। अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। इसे खेलने के लिए आपके डिवाइस में Google Play Games भी इंस्टॉल होना जरूरी है। इसके बाद आप अपने फेसबुक अकाउंट में लॉग-इन करके इस गेम को खेल सकते हैं।
PUBG Mobile Lite में 2 x 2 का Erangel मैप दिया गया है जिसमें 60 प्लेयर्स एक साथ खेल सकते हैं। इस गेम का ड्यूरेशन 10 मिनट का है। मिनि मैप रेंज में शूटर्स को एक्सपोज किया जाता है। वहीं, प्लेयर्स इसमें अपने आप को हील भी कर सकेंगे। इसमें आपको नए वीपन्स भी सिलेक्टेड मोड्स में मिलेंगे।
तकनीक़ से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.


