देश की पहली प्राइवेट ट्रेन IRCTC की Tejas Express की बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगर अब आप सोचे रहे है की प्राइवेट ट्रैन का क्या अर्थ है? तो आपको बता दे की प्राइवेट ट्रेन का मतलब है की इसे सरकार नहीं बल्कि IRCTC चला रही है। इसमें ट्रैक सरकार का और ट्रेन प्राइवेट होती है। मतलब ट्रेन के किराये भाड़े से लेकर सब कुछ IRCTC के खाते में जाएगा। लखनऊ से दिल्ली चलने वाली इस ट्रेन को 4 अक्टूबर को उप्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी हरी झंडी दिखाएंगे।
फिलहाल कमर्शियल तौर से इस ट्रेन की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। लखनऊ से दिल्ली का कम से कम किराया Tejas Express में चेयर कार का Rs 1125 रुपये और एक्जीक्युटिव चेयर कार का Rs 2310 है। वैसे आज हम आपको बताने वाले है की इसका टिकट कैसे मोबाइल से बुक किया जा सकता है|
Tejas Express का टिकट ऐसे बुक करे मोबाइल से
तेजस एक्सप्रेस की बुकिंग के लिए आपको IRCTC एप्प डाउनलोड करना होगा| इसके बाद इस एप्प पर आपको लॉगिन आईडी बनना होगा| फिर इसके बाद आप इस ट्रैन के लिए सीट बुक कर सकते है | इसके के बाद आपके पास कन्फर्मेशन का एसएमएस आएगा। इसमें आपकी सीट से लेकर PNR नंबर तक की साड़ी जानकारी मौजूद होगी। इस एसएमएस के होने पर आपको टिकट का प्रिंट निकालने की भी जरूरत नहीं रहती। अपने मोबाइल में इस एसएमएस को दिखाने पर बी आप यात्रा कर सकते हैं।
इसके आलावा आप IRCTC की वेबसाइट पर से भी डायरेक्ट बुकिंग कर सकते है| डायरेक्ट बूकिं के लिए ये स्टेप है-
- सबसे पहले, https://www.irctc.co.in/mobile पर अपने IRCTC यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग-इन कर लें।
- इसके बाद, बुक टिकट पर क्लिक कर के प्लान माय ट्रेवल के तहत अपनी डिटेल्स भरें की आपको कहां से कहां तक जाना है।
- ट्रेन का चयन कर के बुकिंग करना शुरू करें।
- इसमें आप अपना और अगर आपके साथ अन्य यात्री भी हैं, तो उनकी डिटेल्स, जैसे की- नाम, उम्र आदि भर दें।
- टिकट बुकिंग को कन्फर्म कर के अगले पेज पर आपको पेमेंट करने के कई विकल्प मिलेंगे। इसमें क्रेडिट/डेबिट कार्ड, वॉलेट आदि जो भी आपको सही लगे, उसका चयन कर, पेमेंट कर दें।
- और हो गई आपकी टिकट बुक…टिकट बुक होने के बाद आपको एसएमएस आएगा, जिसमें कन्फर्मेशन होगा। इसमें अपनी भरी हुई डिटेल्स, सीट नंबर, ट्रेन का समय आदि कन्फर्म कर लें।
आपको याद दिला दे की Tejas Express देश की पहेली प्राइवेट ट्रैन है जिसको की IRCTC चला रही है|
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


