अभी देश में आई कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते आईपीएल का दौर रोक दिया गया था लेकिन इस बीज यह खबर आई है कि BCCI ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले जाने वाले वीवो आईपीएल के बचे हुए मैचों की घोषणा कर दी है। जहां 27 दिन में करीब 31 मैच खेले जाएंगे। जहां इसका आयोजन 19 सितंबर से शुरू होगा।
एक के बाद एक खेला जाएगा मुकाबला
आपको बता दे कि आईपीएल में सेकंड हाफ का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। जहां मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आमने-सामने होंगे। वहीं, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अबू धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
कुल खेला जाएगा 13 मैच
वहीं, 24 सितंबर के दिन शारजाह में बैंगलोर और चेन्नई के बीच मुकाबला खेला जाएगा। बीसीसीआई के अनुसार बता दें कि दुबई में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। तो वहीं, शारजाह में 10 और अबू धाबी में करीब 8 मैच खेले जाएंगे।
इनसे मुलाकात कर ली इजाजत
वैसे भारत में कोरोना के दूसरी लहर को देखते हुए भारत में चार मई के दिन आईपीएल मैच स्थगित कर दिया गया था। जहां बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने आईपीएल का मुकाबला फिर से शुरू करने के लिए इस खेल को दुबई में खेले जाने को लेकर उन्होंने यूएई के संस्कृति, युवा और सामाजिक विकास मंत्रालय समेत खालिद अल जारूनी से मिलकर मुलाकात की।
इस दिन आईपीएल का खेला जाएगा फाइनल
जहां मुलाकात करने के बाद इजाजत मिलने के बाद बीसीसीआई ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि “आईपीएल का शेष बचे हुए मैच यूएई में आयोजित किए जाएंगे। आपको बता दें कि आईपीएल का 14 वां सीजन 19 सितंबर के दिन दुबई में फिर से आयोजित किया जाएगा और आईपीएल का फाइनल 15 अक्टूबर के दिन खेला जाएगा।”



