अभी तक आईपीएल में हुए सभी मैचों में अगर देखा जाए तो कल हुए पंजाब और मुंबई के बीच मैच ने आईपीएल के सीजन में एक नया इतिहास कायम किया है जो आज तक कभी भी देखने को नहीं मिला है। कल के मैच में हुए सुपर ओवर में मयंक अग्रवाल के शानदार फिल्डिंग के बाद लगातार दो चौके के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार दूसरे सुपर ओवर तक चले मैच में मुंबई इंडियन्स को हराकर दो अंक हासिल किये।
इस स्थान पर पहुंच गई पंजाब
वहीं, इस जीत के साथ पंजाब की टीम नौ मैचों में छह अंक के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई। मुंबई इतने ही मैचों में 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। रोमांच की बात करे तो यह मैच 20-20 ओवर के खेल के बाद टाई रहा। इसके बाद सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने एक समान करीब पांच-पांच रन बनाये। दूसरे सुपर ओवर में मुंबई के लिए कैरन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए आये जबकि पंजाब के लिए क्रिस जोर्डन ने गेंदबाजी की।
इन्होंने 6 रन को बदला 2 रन में
मुंबई ने इस ओवर में पंड्या का विकेट गंवाकर 11 रन बनाये। इस दौरान पोलार्ड आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलते लेकिन बाउंड्री पर मयंक अग्रवाल ने शानदर फिल्डिंग की वजह से 6 रन को 2 रन में बदल दिया। वहीं, पंजाब को जीतने के लिए 12 रन का लक्ष्य मिला था। जिसके लिए मयंक अग्रवाल और क्रिस गेल बल्लेबाजी के लिए आए जबकि मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ड गेंदबाजी करने आये। गेल ने पहली गेंद पर ही छक्का लगाकर मुंबई की टीम पर दबाव बना दिया।
दोनों ने सुपर ओवर में दिए 5-5 रन
गेल ने दूसरी गेंद पर एक रन लिया लेकिन मयंक ने तीसरी और चौथी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। पहले सुपर ओवर में मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और पंजाब के लिए मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी की। दोनों ने इस सुपर ओपर में सिर्फ पांच-पांच रन दिए।
बुमराह ने इससे पहले मैच में भी चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लेकर मैच का रूख पलटा था। जहां उन्होंने मयंक अग्रवाल, और निकोलस पूरन के बाद शानदर लय में चल रहे केएल राहुल का भी विकेट लिया।
दोनों मुकाबलों में हुआ सुपर ओवर
वहीं, रविवार के दिन आईपीएल के मैच में दिलचस्प की बात यह रही कि दोनों मुकाबलों का नतीजा सुपर ओवर से निकला। जहां दिन वाले मैच में भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को करारी हार दी।
Summary
Article Name
आईपीएल में इतिहास, मैच और सुपर ओवर दोनों हुए टाई, दूसरे सुपर ओवर में पंजाब ने हासिल की जीत
Description
अभी तक आईपीएल में हुए सभी मैचों में अगर देखा जाए तो कल हुए पंजाब और मुंबई के बीच मैच ने आईपीएल के सीजन में एक नया इतिहास कायम किया है जो आज तक कभी भी देखने को नहीं मिला है।