37 वे मुकाबले में चेन्नई ने राजस्थान को दिए आईपीएल सीजन का न्युनतम टारगेट

आईपीएल 2020 के 37 वे मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया । चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 125 रन बनाए, जोकि आईपीएल सीजन 2020 का सबसे न्यूनतम स्कोर है। राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए अब 126 रनों की आवश्यकता है। जो की आईपीएल सीजन 2020 का न्युनतम टारगेट है ।

 

 

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से पारी की शुरुआत खराब रही। ओपनिंग सैम कुर्रन और फाफ डुप्लेसिस ने की, लेकिन मात्र 13 रन के कुल स्कोर पर टीम को पहला झटका फाफ के रूप में लगा। डुप्लेसिस 9 गेंदों में 10 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हुए। टीम को दूसरा झटका शेन वॉटसन के रूप में लगा जो 3 गेंदों पर 8 रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर तेवतिया के हाथों कैच आउट हुए। दोनो अनुभवी बल्लेबाज के आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई।

पारी को कुछ सैम कुर्रन संभाल रहे थे लेकिन कुछ ही समय के लिए वे पिच पर टिके रह पाए। सीएसके को तीसरा झटका सैम कुर्रन के रूप में लगा जो 22 रन बनाकर श्रेयस गोपाल की गेंद पर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हुए। अंबाती रायुडू को राजस्थान के स्टार राहुल तेवतिया ने चकमा देकर 13 रन के स्कोर पर संजू सैमसन के हाथों कैच करवाया।

 

धोनी और जडेजा ने अंत में पारी को संभाला

 

शीर्ष बल्लेबाजों के फेलहोने के बाद टीम को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का साथ मिला दोनों ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया धोनी ने 28 रन बनाए । इसके बाद टीम को पांचवां झटका कप्तान एमएस धौनी के रूप में लगा जो 28 गेंदों में 28 रन बनाकर रन आउट हो गए। जडेजा 35 और केदार जाधव 4 रन बनाकर नाबाद लौटे।

 

 

37 वे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

 

सैम कुर्रन, फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, एमएस धौनी(कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, पीयूष चावला, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और जोश हेजलवुड।

 

37 वे मुकाबले में  राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

 

रोबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ(कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, अकिंत राजपूत और कार्तिक त्यागी।

 

 

 

CSK vs RR Head to Head

 

IPL के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं। पिछले मैच को भले ही राजस्थान ने जीत लिया हो, लेकिन चेन्नई का रिकॉर्ड राजस्थान के खिलाफ काफी बेहतर है। चेन्नई ने आइपीएल में राजस्थान को 14 बार हराया है, जबकि राजस्थान अब तक सिर्फ 8 मैच ही जीत सकी है। वहीं, पिछले पांच मैचों में चेन्नई ने चार मुकाबले जीते हैं, जबकि राजस्थान ने दो मैचों में बाजी मारी है।

 

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER