आईपीएल सीज़न 12 आज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है, आज IPL final match होना है और ये महामुकाबला इसलिए भी है क्योंकि आज दो चैम्पियन टीमों के बीच ये फाइनल टक्कर देखने को मिलेगी|
आज आमने-सामने वह टीम है जो की दोनों ही तीन-तीन बार खिताब जीत चुकी हैं और चौथी बार फाइनल में पहुंची हैं| आज होने वाले फाइनल में आईपीएल ट्रॉफी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा|
यह दोनों टीमें चौथी बार फाइनल में आमने-सामने हैं| आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल दो टीमों ही चैंपियन टीमों के बीच की यह जंग निश्चित ही रोमांचक होगी, लेकिन इतिहास चेन्नई को डरा सकता है|
इन दोनों टीमों के बीच हुए बीते तीन फाइनल मैचों में से दो में मुंबई को जीत मिली है तो वहीं एक बार चेन्नई जीत हासिल करने में सफल रही है|
कैसे खोजे ऑनलाइन अपना पोलिंग बूथ : Lok Sabha Election 2019
IPL final मुकाबला होगा CSK और MI के बिच, दोनों ही टीम के ये खिलाडी खेलेंगे मैच
चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा|
मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह|
कैसा रहा पिछला प्रद्रशन?
IPL final match आज यानि 12 मई को होना है, यैसे में CSK को एक ऐसी टीम माना जाता है जो ग्रुप स्टेज में दमदार खेल दिखाती है| वहीं MI को धीमी शुरुआत करने वाली टीम के तौर पर देखा जाता है| धीमी शुरुआत के बाद मुंबई ने वापसी की तो चेन्नई शुरू से अंकतालिका में पहले स्थान पर थी और प्लेऑफ में जाने वाली पहली टीम बन गई थी| मुंबई ने बाद में चेन्नई को पहले स्थान से अपदस्थ कर दिया था|
इस पहले चेनई को मुंबई ने दो बार ग्रुप स्टेज में तो एक बार क्वीलाफायर-1 में हराया है|
चेन्नई ने हालांकि जिस तरह से क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी उसे देखकर फाइनल में मुंबई का पलड़ा भारी है यह कहना गलत होगा| चेन्नई के स्पिनरों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 147 रनों से आगे नहीं जाने दिया| इस लक्ष्य को उसने शेन वाटसन और फाफ डु प्लेसिस द्वारा दी गई पहली शुरुआत के दम पर हासिल कर लिया|
मुंबई भी आठवीं बार IPL final में पहुंची है और चेन्नई को हल्के में नहीं ले सकती है क्योंकि चेन्नई के पास वो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है जो बड़े मैचों में टीम को जीत दिलाने के आदि हैं|
स्पोर्ट्स से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


