आईपीएल के इतिहास में चौथी बार एक दूसरे से खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगे मुंबई और चेन्नई

इंडियन प्रीमियर लीग

इंडियन प्रीमियर लीग के दो सबसे जांबाज टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला आज शाम राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। आपको बता दें कि इन दोनों टीमों ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में तीन – तीन बार कप जीते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक सात सीजन में फाइनल मैच खेले हैं उनकी कप्तानी में यह आठवां फाइनल मैच खेला जाना है। यही नहीं अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के 12 सीजन होने को हैं जिसमें से मात्र 10 सीजन में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने यह कारनामा कर दिखाया है।

इस सीजन में फाइनल में पहुंचने से पहले, पहले क्वालीफायर मैच में दोनों टीमों में से मुंबई इंडियंस में चेन्नई को हराकर डायरेक्ट फाइनल में अपनी जगह बना ली थी, लेकिन वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरे क्वालीफायर मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराते हुए फाइनल तक पहुंची है। आपको जानकर हैरानी होगी कि चेन्नई सुपर किंग ने अब तक अपने सभी सीजन में प्ले ऑफ तक पहुंची है। आईपीएल के फाइनल में अब तक चेन्नई सुपर किंग और मुंबई इंडियंस के बीच तीन बार मुकाबला हो चुका है जिसमें से दो बार मुंबई इंडियंस विजई रहे और एक बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम विजय रही थी।

इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने 29 मुकाबले एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं, जिनमें से 17 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस विजई रही, जबकि 12 मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स विजेता रही है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पिच की बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है, वहीं गेंदबाजों के लिए भी कुछ खास कहा नहीं जा सकता है। पिच की स्थिति देखते हुए ही मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जयंत यादव को आज बाहर रखे जाने की संभावना है वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को भी टीम में जगह मिल पाना मुश्किल है।

Summary
आईपीएल के इतिहास में चौथी बार एक दूसरे से खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगे मुंबई और चेन्नई
Article Name
आईपीएल के इतिहास में चौथी बार एक दूसरे से खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगे मुंबई और चेन्नई
Description
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला आज शाम राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER