जिस आईपीएल 13 का आयोजन इस साल 29 मार्च को होना था, कोरोना संकट के वजह से अब 19 सितंबर 2020 से युनाइटेड अरब एमिरेट्स में शुरू होगा। दुबई में आईपीएल 2020 के 24 मैच, अबु धाबी में 20 और शारजाह में 12 मैच खेले जाएंगे। बता दें कि चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस मैच की मेज़बानी करेगी। नौ नवंबर तक 56 लीग मैच आठ टीमों के बीच खेले जाएंगे।
पहला मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा, जानिए
बीसीसीआई के अनुसार टूर्नामेंट का पहला मैच पिछली बार की उप विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और विजेता मुंबई इंडियंस के बीच 19 सितंबर को अबु धाबी में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से इस मैच की शुरुवात होगी। 53 दिनों तक चलने वाले इस टी-20 टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 60 मैच खेले जाएंगे।
कुल आठ टीमों के बीच होगा यह टूर्नामेंट
आईपीएल 2020 में कुल आठ टीमें खेलेंगी। इनमें किंग्स एलेवन पंजाब, चैन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शामिल हैं। ये सभी टीमें घरेलू मैदान पर 7 मैच और लीग चरण में भी 7मैच खेलेगी। लीग चरण की आख़िर में टॉप चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी।
आईपीएल पॉइंट्स सिस्टम से जुड़ी यह खास बात
अपको यह भी बता दें कि लीग चरण के दौरान हर मैच में जीतने वाले पक्ष को दो अंक प्राप्त होंगे और कोई भी परिणाम या वॉशआउट नहीं होने की स्थिति में दोनों टीमों को एक अंक मिलेगा।
कोरोना के कारण आईपीएल 2020 का आयोजन भारत के बाहर होगा
कोरोना महामारी के वजह से आईपीएल 13 का आयोजन 29 मार्च से नहीं हो सका था। इसके अलावा कोरोना संकट के कारण ही आईपीएल भारत के बाहर खेला जाएगा और विश्वभर में स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधित नाज़ुक परिस्थितयों को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 के वजह से खिलाड़ियों को बदलने की अनुमति दी जाएगी जो कि असीमित है।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.