भारत देश में योग की परंपरा सदिओं पुरानी है| यहाँ बड़े बड़े ऋषि मुनि भी है रहे है जो की योग की शिक्षा-दीक्षा भी देते रहे है| आपको बता दे योग को शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य का अद्भुत विज्ञान माना जाता है। इस प्राचीन पद्धति के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। वैसे तो योग करने के लिए कोई खास दिन की ज़रूरत नहीं होती है, मगर आज हम आपको बता रहे हैं क्यों 21 जून को International Yoga Day 2019 मनाया जाता है।
क्या खास है 21 जून को ?
आपको बता दे की 2014 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्भोधन भाषण के दौरान कहा था की यही वो दिन है जब उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन सूर्य जल्दी उगता है और सबसे देर में सूर्यास्त होता है। इसके अलावा भारत में 21 जून ग्रीष्मकालीन संक्रांति का दिन भी होता है।
कब से माया जाने लगा International Yoga Day?
भारत में योग पहले भी किया जाता था मगर पिछले कुछ सालो से इससे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में माया जाने लगा| 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को International Yoga Day या विश्व योग दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की। इसके बाद 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर चर्चा की थी।
आपको बात दे की International Yoga Day 2019 को ले कर प्रधानमंत्री जी ने एक वीडियो भी ट्वीटर पर शेयर किया है| वीडियो में उन आठ आसनों के बारे में बताया गया है जो सूर्य नमस्कार का हिस्सा हैं. आमतौर पर इन आसनों को सूर्योदय और सूर्यास्त के समय किया जाता है| यह आसन न सिर्फ शाराीरिक तंदरुस्ती बल्कि आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है|
Have you made Surya Namaskar a part of your routine?
Do watch this video to know why it is a good idea to do so and the advantages that come with regularly practising it. #YogaDay2019 pic.twitter.com/CqfolZzRrj
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2019
ये है International Yoga Day 2019 की थीम
हर साल योग दिवस का कोई न कोई थीम होता है | लगता चार साल से ये थीम है जो की योग डे पर लिया गया है| और आपको बता दे की इस बार International Yoga Day 2019 की थीम पर्यावरण है|
2015: सद्भाव और शांति के लिए योग Yoga for Harmony and Peace
2016: युवाओं को कनेक्ट करें Connect the youth
2017: स्वास्थ्य के लिए योग Yoga for Health
2018: शांति के लिए योग Yoga for Peace
2019: पर्यावरण के लिए योग Yoga for Climate Action


