48वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस की घोषणा की गई है जिसमें भारतीय वेब सीरीज ने भी एंट्री मारी है। इस अमरीकी प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में ‘मेड इन हेवन’ के लिए अर्जुन माथुर को बेस्ट एक्टर कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया है। वहीं ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़’ और ‘दिल्ली क्राइम’ ने भी अलग अलग श्रेणियों में नॉमिनेशंस हासिल की है। नवंबर में विजेताओं का भी ऐलान किया जाएगा।
एमी अवॉर्ड्स किस संस्था द्वारा आयोजित होता है, जानिए
इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ़ टेलीविज़न आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा आयोजित होने वाले इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशंस जारी की गई है। इसमें 20 देशों से 11 श्रेणियों में कुल 44 नॉमिनेशंस हुए हैं। इनमें वही कार्यक्रम शामिल हैं जो पहली जनवरी से 31 दिसम्बर, 2019 के बीच प्रसारित हुए थे। 23 नवंबर को विजेताओं का ऐलान किया जाएगा।
बेस्ट एक्टर के लिए भारत से इन्हें नॉमिनेट किया गया
अर्जुन माथुर को Best Performance By An Actor केटेगरी में ‘मेड इन हेवन’ सीरीज़ के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस सीरिज का निर्माण एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ने किया। इसकी निर्देशक ज़ोया अख़्तर हैं। इस कैटेगरी में अर्जुन का मुक़ाबला ब्रिटेन के बिली बैरेट रिस्पॉन्सिबिल चाइल्ड), इटली के गीडो कैप्रिनो (1994) और ब्राज़ील के रफायल लोगम (इम्प्योरस) से होगा।
फोर मोर शॉट्स प्लीज़
इसमें प्रीतिश नंदी कम्यूनिकेशंस की ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़’ को भी नॉमिनेट किया गया है। अनु मेनन और नूपुर अस्थाना निर्देशित सीरीज़ अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीम की गयी थी। इस सीरीज में चार दोस्तों की ज़िंदगी दिखाई गई है जो अपने-अपने अनुभवों के साथ आगे बढ़ रही है। कीर्ति कुल्हरी, शायोनी गुप्ता, वाणी जे और मानवी गगरू मुख्य भूमिकाएं निभाती नजर आएंगी। इस सीरीज का मुक़ाबला ब्रिटेन के बैक टू लाइफ, इज़रायल के फिफ्टी और ब्राज़ील के नोबडी इज़ लुकिंग शो से है
ड्रामा सीरीज कैटेगरी में इवानोह पिक्चर्स, गोल्डन कारवां और पुअर मैंस प्रोडक्शंस की दिल्ली क्राइम को नॉमिनेट किया गया है। रिची मेहता द्वारा निर्देशित यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर आई थी जिसमें शेफाली शाह पुलिस ऑफिसर की मुख्य भूमिका निभाती नज़र आई थीं। यह सीरीज दुष्कर्म की एक झिंझोड़ देने वाली घटना की कहानी से प्रेरित है जो दिल्ली से जुड़ी हुई है। दिल्ली क्राइम का जर्मनी के शैरिटे सीज़न 2, ब्रिटेन की क्रिमिनल यूके और अर्जेंटीना की द ब्रॉन्ज़ गार्डन सीज़न 2 से मुक़ाबला है।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.