मयंक अग्रवाल के तूफानी शतक के बदौलत राजस्थान रॉयल्स को 224 रनों का विशाल लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स

मयंक अग्रवाल और पंजाब के कप्तान के एल राहुल के शानदार बल्लेबाजी के बदौलत राजस्थान रॉयल्स के सामने 224 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया है। आपको बता दें कि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। बल्लेबाज़ी करने आयी किंग्स इलेवन पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकट के नुक़सान पर 223 रन बना डाले। जिसमे पंजाब के ओपनर मयंक अग्रवाल का तूफानी शतक और कप्तान के एल राहुल का अर्धशतक शामिल हैं।

 

 

 

पंजाब की पारी, मयंक अग्रवाल ने दिलाई  दमदार शुरुआत

 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 6 ओवर के पावरप्ले में बिना विकेट खोए ताबड़तोड़ 60 रन जोड़े। इसके बाद भी दोनों ओर से तूफानी बल्लेबाजी थमी नहीं और मात्र 14 ओवर में ही 160 रन स्कोर बोर्ड पर जोड़ दिए। ये जोड़ी 183 रन पर जा कर टूट गई, जब मयंक अग्रवाल 50 गेंदों में 106 रन बनाकर आउट हो गए। मयंक अग्रवाल ने अपने पारी में चौकों छक्को की भरमार कर दी थी।

 

मयंक अग्रवाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

 

पंजाब के सलामी बल्लेबाज मयंक  ने महज 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। मयंक  के साथ ओपनिंग करने उतरे पंजाब के कप्तान के एल राहुल भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। मयंक ने आगे भी तूफानी बल्लेबाजी जारी करी और अगली 19 गेदों पर अपनी दूसरी फिफ्टी पूरी की। इस तरह उन्होंने महज 45 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्कों की मदद से आइपीएल का पहला शतक ठोक दिया। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 222.22 का रहा।

 

 

केएल राहुल लगातार दूसरे मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद आउट हुए। 54 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने 69 रन की पारी खेली। अंकित राजपूत की गेंद पर श्रेयस गोपाल को बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में आउट हुए। आखिर में बल्लेबाजी करने उतरे ग्लेन मैक्सवेल ने 9 गेंद पर 13 जबकि निकोलस पूरन ने 8 गेंद पर 25 रन की नाबाद पारी खेली।

 

 

 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

 

जोस बटलर, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रोबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, टॉम कुर्रन, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, अंकित राजपूत, और जयदेव उनादकट।

 

किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन

 

केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, करुण नायर, ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान, जेम्स नीशम, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और मुरुगन अश्विन।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER