आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जिसके पास मोबाइल न हो। जी हां आज के जमाने में स्मार्ट फ़ोन हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है। हालांकि जब हमारा फोन काफी पुराना हो जाता है, तब हम पुराना फ़ोन छोड़ कर नया मोबाइल खरीद लेते है। ऐसे में कुछ लोग अपने पुराने फोन को सस्ते दाम पर बेच देते है। तो वही कुछ लोगो का पुराना फ़ोन ऐसे ही बेकार घर पर बंद पड़ा रहता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप अपना पुराना फ़ोन बेचने की बजाय किस तरह से दोबारा इस्तेमाल कर सकते है। यक़ीनन इसके बारे में जान कर आप भी अपने पुराने फोन को दोबारा इस्तेमाल किए बिना नहीं रह पाएंगे।
Samsung Claims to have sold over 2 Million Units of A-Series Smartphones: Know full details
पुराना फ़ोन बेचने की बजाय..
जीपीएस के रूप में.. बता दे कि अगर आपका पुराना फोन घर पर ऐसे ही बेकार पड़ा है, तो आप उसका इस्तेमाल जीपीएस के रूप में भी कर सकते है। जी हां इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। केवल अपने फ़ोन का जीपीएस ऑन करके अपने किसी भी वाहन में जोड़ना है। इससे आपको अपने वाहन की लोकेशन के बारे में आसानी से पता चलता रहेगा।
क्या बैन हो सकता है भारत में टिक-टॉक… पढ़े यह रिपोर्ट..
सिक्योरिटी कैमरा के रूप में.. गौरतलब है कि आज कल हर एंड्राइड फ़ोन में कैमरे की सुविधा तो जरूर होती है। ऐसे में आप अपने फोन को सिक्योरिटी कैमरे के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप प्लेस्टोर में मौजूद स्पाई कैमरा जैसी एप्स का इस्तेमाल भी कर सकते है और इससे आपके सिक्योरिटी कैमरे का खर्चा भी बच जाएगा।
एमपी3 प्लेयर के रूप में.. आप चाहे तो अपने पुराने फोन को म्यूजिक प्लेयर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है। इससे आप काम करते करते अपने पुराने फोन पर बढ़िया म्यूजिक सुन सकते है। यहाँ तक कि आप हेडफोन और इयरफोन का इस्तेमाल करके इसे अपने पर्सनल म्यूजिक प्लेयर भी बना सकते है। तो अगली बार पुराना फ़ोन बेचने की बजाय उसका दोबारा इस्तेमाल जरूर करे और इन बढियाँ ऑप्शन्स के बारे में एक बार जरूर सोचे।


