किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मैच में 12 रन से हराया

किंग्स इलेवन पंजाब

मंगलवार को आईपीएल 2019 का 32 वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को 12 रन से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से और आर्चर के तीन विकेट और आखिर में स्टूअर्ट बिन्नी की तेज तर्रार पारी भी काम ना सकी।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 38 रन के स्कोर पर टीम के सबसे खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल 30 रन बनाकर आउट हो गए। क्रिस गेल ने 22 गेंदें खेलीं। इसके बाद मयंक अग्रवाल ने 12 गेंदों पर 26 रन की तेज पारी खेली। डेविड मिलर ने भी 27 गेंदों पर 40 रन बनाकर टीम का स्कोर आगे बढ़ाने में मदद की। एक छोर पर टिके हुए केएल राहुल ने भी 47 गेंदों पर महत्वपूर्ण 51 रन बनाए। आखरी के ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने 4 गेंदों में 1 चौके और दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन पहुंचाया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही 38 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिर गया। जोस बटलर 17 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन ने 21 गेंदों पर 27 रन बनाए और राहुल त्रिपाठी ने 45 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे भी 21 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए। आखिर में टीम को कम गेंदों पर ज्यादा रन की आवश्यकता थी। तब स्टूअर्ट बिन्नी ने आकर तेजी से बल्लेबाजी की और ताबड़तोड़ 11 गेंदों पर 33 रन बनाए। मगर दुर्भाग्यवश राजस्थान रॉयल्स यह मैच ना जीत सकी और उसे 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की ओर से मोहम्मद समी और रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट झटके।

इस जीत के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब 8 मैचों में से 4 में जीतकर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि राजस्थान रॉयल्स सात मैचों में से दो मैच जीतकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर मौजूद है।

 

Summary
किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मैच में 12 रन से हराया
Article Name
किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मैच में 12 रन से हराया
Description
मंगलवार को आईपीएल 2019 का 32 वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को 12 रन से हरा दिया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER