Infinix Hot 10 स्मार्टफोन ने भारत में अगले हफ्ते एक नए वेरिएंट में फोन लॉन्च कर दिया है । इस स्मार्टफोन में 4GB रैम + 64GB की इंटरनल स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 29 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे से फ्लिपकार्ट के साइट पर शुरू हो जाएगी। ग्राहकों को लुभाने के लिए चार कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं ;अंबर रेड, मून लाइट जेड, ऑब्सिडियन ब्लैक और ओशियन वेब में यह स्मार्टफोन उपलब्ध रहेगा। फोन को आपके बजट में ध्यान रखकर बनाया गया है इसकी कीमत मात्र ₹8999 है।
https://dl.flipkart.com/dl/infinix-hot-10-ocean-wave-64-gb/p/itm05a303fc89d2e?pid=MOBFVX6YBEHWPYZD&cmpid=product.share.pp
इस स्मार्टफोन को इसी महीने की शुरुआत में एक अलग वैरीअंट 6GB + 128GB की स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया था । इस स्मार्टफोन को भी चार कलर ऑप्शन में लांच किया गया था । जिसकी कीमत लांच के समय ₹9999 रखी गई थी। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत अभी ₹10999 है ।
ऑफर ऑन फ्लिपकार्ट
ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को ₹750 प्रति महीने की शुरुआती कीमत पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन मिल रहा है। कोटक डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर 10% की छूट एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड पर भी 10% की छूट मिल रही है। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड क्रेडिट कार्ड पर 5% की छूट और इसी कार्ड पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिल रहा है।
Infinix Hot 10 के खाश फीचर्स
फोन की डिस्प्ले की बात करें तो 17.22 सेंटीमीटर मतलब 6.78 इंच की HD (720×1,640 पिक्सल)IPS डिस्प्ले है। फोन में एंड्रॉयड 10 बेस्ड XOS 7 , ऑक्टा कोर मीडियाटेक हेलिओ G70 प्रोसेसर और आर Mali- G52 जीपीयू मौजूद है।
Infinix Hot 10 के अन्य बेहतरीन फीचर्स
कंपनी ने इस फोन में लॉन्ग लाइफ बैटरी प्रोवाइड की है जिसकी क्षमता 5200mAh की है । फास्ट चार्जिंग के लिए 18W की चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है । फोटोग्राफी पसंदीदा लोगों के लिए इस स्मार्टफोन में रियर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है । इस फोन में प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल , बैक सेंसर 2 मेगापिक्सल , मैक्रो शूटर 2 मेगापिक्सल और लो-लाइट सेंसर को भी शामिल किया है।
