45 वे मैच में बेन स्टोक्स के शतक के बदौलत राजस्थान ने 8 विकेट से जीता मैच

इंडियन प्रीमियर लीग के 45 वे मैच में रनों की बारिश हो रही थी। 45 वे मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स एक दूसरे के आमने सामने थे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुक़सान पर 195 रन बनाए। 196 रनों का विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 18 ओवर 2 गेंद में ही 2 विकेट के नुक़सान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से बेन स्टोक्स और संजू सैमसन ने आतिशी पारी खेली। आइए जानते हैं विस्तार से 45 वे मैच के बारे में

 

45 वे मैच में राजस्थान रॉयल्स की पारी

राजस्थान रॉयल्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही ओपनर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा 13 रन पर आउट हो गए पैटिंसन ने उन को आउट किया उसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ भी मात्र 11 रनों पर आउट हो गया उनका विकेट भी पैटिंसन ने ही लिया। स्मिथ क्लीन बोल्ड हो गए।

इसके बाद मैदान पर आए संजू सैमसन ने स्टोक्स के साथ मिलकर पारी संभाली और मैच खत्म करके ही वापस लौटे।

 

 

स्टोक्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंद पर धमाकेदार शतक जमाया। उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के लगाए। जबकि सैमसन ने 27 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। स्टोक्स 107 जबकि सैमसन 54 रन बनाकर नाबाद लौटे।

 

 

 

 

 

45 वे मैच में  मुंबई इंडियंस की पारी

 

मुम्बई इंडियंस के तरफ़ से ओपनिंग करने ईशान किशन और क्विंटन डी कॉक उतरे। क्विंटन डी कॉक मात्र 6 रनों पर ही आउट हो गए। ईशान किशन ने 37 रन की पारी खेली उनके बाद सूर्य कुमार यादव ने 26 गेंदों पर तेजी से 40 रन बनाए। सौरभ तिवारी ने 34 रन बनाए। कप्तान किरण पोलार्ड केवल 6 रन ही बना सके ।लेकिन मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों पर 60 रन बनाए । अपनी पारी में उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 285 कर रहा । उनके ताबड़तोड़ आतिशी बल्लेबाजी के चलते निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन तक पहुंची।

 

  राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाज़ी

 

 

राजस्थान रॉयल्स के तरफ़ से जोफ्रा आर्चर ने 4 आेवरो में 31 रन देकर दो विकेट चटकाए। साथ ही श्रेयश गोपाल ने भी 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए। कार्तिक त्यागी के खाते में भी एक विकेट गया। हालाकि उन्होंने चार ओवर में 45 रन लुटाए।

 

 

 

 

 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

 

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

 

बेन स्टोक्स, रोबिन उथप्पा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत और कार्तिक त्यागी।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER