भारतीय महिला खिलाड़ियों का जलवा हर तरफ कायम है एक तरफ तो भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी आईसीसी वूमेन T20 वर्ल्ड कप में अपना जलवा कायम की हुई है वहीं पर भारत में भी खेले जाने वाले विमेंस अंडर-19 वनडे मैच में भी भारतीय महिला क्रिकेटर ने कमाल का प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि भारतीय युवा खिलाड़ी काशवी गौतम ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि सुनकर आप चौक जायेंगे आइए बताते हैं काशवी गौतम ने ऐसा क्या है।
आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में खेले जा रहे वीमेंस अंडर 19 वनडे मैच में एक काशवी गौतम नाम की युवा तेज गेंदबाज ने अकेले ही पूरी टीम को समेट दिया। उन्होंने हैट्रिक समेत पूरी टीम को ऑल आउट किया।
चंडीगढ़ की है भारतीय महिला क्रिकेटर काशवी गौतम
आपको बता दें कि काशवी गौतम ना केवल गेंदबाज है बल्कि चंडीगढ़ टीम की कप्तान भी है।
चंडीगढ़ टीम की तेज गेंदबाज और कप्तान काशवी गौतम ने अरुणाचल प्रदेश की टीम के खिलाफ कहर बरपाया। हैरानी की बात तो ये रही कि काशवी ने एक दो नहीं, बल्कि विरोधी टीम के सभी 10 विकेट चटका दिए, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी। खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ को अपने आधिकारिक ट्विटर बीसीसीआइ वुमेन क्रिकेट हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी देनी पड़ी है कि इस खिलाड़ी ने इतिहास रचा है।
Hat-trick ✅
10 wickets in a one-day game ✅
49 runs with the bat ✅
Leading from the front ✅4.5-1-12-10! 👌👌
Kashvee Gautam stars as Chandigarh beat Arunachal Pradesh in the @paytm Women’s Under 19 One Day Trophy. 👏👏 #U19Oneday
Scorecard 👉👉 https://t.co/X8jDMMh5PS pic.twitter.com/GWUW9uUgtF
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 25, 2020
काशवी गौतम की गेंदबाजी
दरअसल, काशवी गौतम ने अरुणाचल प्रदेश की टीम के खिलाफ मात्र 4.5 ओवर गेंदबाजी की और केवल 12 रन खर्च कर पूरी टीम को समेट दिया और अपने खाते में 10 विकेट जोड़ लिए। इतना ही नहीं, पूरी अरूणांचल प्रदेश की टीम सिर्फ 25 रन पर ढेर हो गई।
186 रनों का था लक्ष्य
आपको बता दें कि चंडीगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए थे। वहीं अरूणांचल प्रदेश की टीम मात्र 25 रनों पर सिमट गई। इस तरह अरुणाचल प्रदेश की टीम 161 रनों के बड़े अंतर से ये मुकाबला हार गई।
बल्ले से भी दिखाया भारतीय महिला क्रिकेटर ने कमाल
अपनी टीम की कमान संभाल रहीं काशवी गौतम ने गेंद से तो कहर बरपाया ही था, बल्ले से भी वे तूफान मचा चुकी थीं। 68 गेंदों में 49 रन बनाने वालीं काशवी गौतम भले ही अपने अर्धशतक से चूक गई हों, लेकिन बतौर गेंदबाज उन्होंने जो कमाल किया है वो आदतन क्रिकेट में देखने को नहीं मिलता है। इस मैच में काशवी गौतम ने पहले ही ओवर में दो विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, दूसरे ओर में 3 विकेट लिए, जो कि आखिरी तीन गेंदों पर आए और उनकी हैट्रिक पूरी हुई।