भारतीय बल्लेबाजों को उनके खराब प्रदर्शन का खामियाजा आईसीसी के ताजा टेस्ट रैंकिंग में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह फ्लॉप हुए भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आइसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में इसका नतीजा भुगतना पड़ा है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से टेस्ट की बादशाहत छिन गई है। विराट कोहली आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन से नंबर दो हो गए हैं, और उनका स्थान ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने ले लिया है। जबकि चेतेश्वर पुजारा को भी काफी नुकसान टेस्ट रैंकिंग में झेलना पड़ा है।
आईसीसी के ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर स्टीव स्मिथ
बुधवार को जारी हुई आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ शीर्ष स्थान पर काबिज हो गए हैं। आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ 911 अंकों के साथ शीर्ष पर है वही भारतीय कप्तान विराट कोहली 906 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं, खराब बल्लेबाजी के कारण टेस्ट स्पेशलिस्ट बैट्समैन चेतेश्वर पुजारा 7वें से 9वें स्थान पर खिसक गए हैं। हालांकि, मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे अपने-अपने स्थान पर काबिज हैं, क्योंकि इन दोनों ही बल्लेबाजों ने दोनों पारियों में थोड़े-थोड़े रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को आईसीसी के ताजा रैंकिंग में फायदा
केन विलियमसन वेलिंगटन टेस्ट मैच में भले ही शतक लगाने से चूक गए हों, लेकिन उनको इसी पारी के दम पर आइसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है। केन विलियमसन चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि मार्नस लाबुशाने एक पायदान खिसकने के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
टॉप 10 में विराट कोहली के अलावा भारत के अजिंक्य रहाणे 8वें नंबर पर चेतेश्वर पुजारा 9वें नंबर और मयंक अग्रवाल 10वें नंबर पर हैं।
Latest ICC Test Rankings
1) स्टीव स्मिथ (911 रेटिंग अंक)
2) विराट कोहली (906 रेटिंग अंक)
3) केन विलियमसन (853 रेटिंग अंक)
4) मार्नस लाबुशाने (827 रेटिंग अंक)
5) बाबर आजम (800 रेटिंग अंक)
6) डेविड वार्नर (793 रेटिंग अंक)
7) जो रूट (764 रेटिंग अंक)
8) अजिंक्य रहाणे (760 रेटिंग अंक)
9) चेतेश्वर पुजारा (757 रेटिंग अंक)
10) मयंक अग्रवाल (727 रेटिंग अंक)
