भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को जीत कर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम

मेलबर्न में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 9वां लीग मैच को भारत ने न्यूजीलैंड को मात्र 3 रन से हराकर मैच जीत लिया। इसी जीत के साथ भारतीय टीम आइसीसी वुमेंस टी20 विश्व कप 2020 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस मैच में न्यूजीलैंड टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

भारत और न्यूजीलैंड मैच : शेफाली वर्मा का फिर चला जादू

पिछले मैच की तरह इस मैच में भी शेफाली वर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया। उनकी शानदार बल्लेबाजी के चलते भारतीय टीम ने 8 विकेट की नुक़सान पर 133 रन बनाए ।

भारत और न्यूजीलैंड : 129 रन ही बना सकी

133 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड टीम 20 ओवर खेलकर 6 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी और इस रोमांचक मुकाबले को न्यूजीलैंड टीम 3 रन के अंतर से हार गई।

 

भारत और न्यूजीलैंड

 

सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम

पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर बांग्लादेश और अब न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की मेजबानी में खेले जा रहे आइसीसी वुमेंस टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम पहली टीम बन गई है। हालांकि, भारतीय टीम का अभी एक और लीग मैच श्रीलंका के खिलाफ 29 फरवरी को होना है।

 

भारतीय टीम में दो बदलाव

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रिचा घोष और अरुणधित रेड्डी और रिचा घोष को बाहर किया है, जबकि स्मृति मंधाना और राधा यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। वहीं, कीवी टीम ने भी कुछ बदलाव अपनी टीम में किए हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमाह रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, पूनम यादव, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, वेदा कृष्णमूर्ति और शिखा पांडे।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

सोफी डिवाइन (कप्तान), रोजमेरी मेयर, अमेलिया केर, सूजी बेट्स, मैडी ग्रीन, हेले जेंसेन, लीग कास्पेरेक, केटी मार्टिन (विकेटकीपर), अन्ना पीटरसन, रेचेल प्रीस्ट और ली ताहुहु।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER