ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से की सगाई

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड विनी रामन के साथ शादी का फैसला किया है और इस जोड़े ने बीते सप्ताह सगाई भी कर ली है। आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल और उनकी मंगेतर विनी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात को अपने फैन्स और संबंधियों से साझा भी किया है। मैक्सवेल और विनी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया।

इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर

 

https://www.instagram.com/p/B9Bu90ulUwy/?igshid=rk63cr388sks

 

ग्लेन मैक्सवेल ने विनी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें विनी ने सगाई की अंगूठी पहनी हुई है। मैक्सवेल ने इस तस्वीर के साथ रिंग वाला इमोजी पोस्ट किया है। दोनों तस्वीर में बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

उनकी मंगेतर विनी ने भी पोस्ट की सगाई की तस्वीर

विनी ने भी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और उन्होंने अपने फैन्स को सगाई की यह बात भी साफ-साफ बताई है। विनी ने लिखा, ‘बीते सप्ताह मुझे सबसे प्यारे लगने वाले व्यक्ति ने उससे पूछा शादी करोगी?’ इसके बाद विनी ने खुशी और रिंग का इमोजी बनाकर हैशटैग के साथ येस लिखा है। बता दें विनी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सेटल हैं और पेशे से फार्मासिस्ट हैं।

ऑस्ट्रेलिया के मैक्सवेल का क्रिकेट कैरियर

31 साल के ग्लेन मैक्सवेल ने बीच में क्रिकेट से ब्रेक लिया था, क्योंकि वे मानसिक परेशानियों के शिकार थे। हालांकि, बाद में उन्होंने वापसी की, लेकिन फिर वे चोटिल हो गए। इस तरह वे अब टीम से बाहर हैं। मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अब तक कुल 110 वनडे, 61 टी20 और 7 टेस्ट मैच खेले हैं। वनडे और टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम सिर्फ 1-1 शतक है, लेकिन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वे अब तक 3 शतक ठोक चुके हैं। बतौर गेंदबाज मैक्सवेल के नाम वनडे में 50 विकेट, टेस्ट में 8 विकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 26 विकेट दर्ज हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER