भारतीय महिला टीम ने बिना सेमीफाइनल खेले आइसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। जी हां इसके साथ ही पहली बार भारतीय टीम आइसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच सिडनी में आइसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2020 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण ये मैच रद हो गया। और भारतीय टीम को फाइनल में प्रवेश दे दिया गया।
☔ MATCH ABANDONED ☔
For the first time in their history, India have qualified for the Women's #T20WorldCup final 🇮🇳 pic.twitter.com/88DHzqTbnK
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 5, 2020
इस नियम के तहत फाइनल में पहुंची भारतीय टीम
आपको बता दें कि भारतीय टीम आइसीसी के एक नियम के आधार पर बिना सेमीफाइनल खेले सीधे महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। जैसा कि आपको पता होगा किभारत ने लीग दौर में सबसे ज्यादा मैच जीते थे और टीम इंडिया ग्रुप ए में टॉप पर थी। यही कारण है कि टीम इंडिया अंकों के आधार पर फाइनल का टिकट हासिल कर पाई है।
भारतीय टीम का विश्व कप का सफर
आइसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारतीय टीम ने अपने सभी चारों लीग मैच जीते हैं। भारत ने सबसे पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से, बांग्लादेश को 18 रन से और न्यूजीलैंड को 3 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से मात दी थी।
पहली बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम
भारतीय टीम ने साल 2009 से 2018 तक 6 बार आइसीसी वुमेंस टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया था, लेकिन एक भी बार भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। ऐसा पहली दफा है कि भारतीय महिला टीम आईसीसी के फाइनल में पहुंचीं है। हालांकि, टीम इंडिया ने तीन सेमीफाइनल खेले थे, लेकिन एक भी बार सेमीफाइनल में जीत नहीं हासिल की थी। दिलचस्प बात यह है कि कि इस बार भी सेमीफाइनल में भारत ने जीत हासिल नहीं की है, लेकिन फाइनल में प्रवेश कर लिया है, क्योंकि सेमीफाइनल बारिश में धुल गया है।