भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वेलिंगटन टेस्ट मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से जीत कर भारत को करारी शिकस्त दी । चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम कुल 191 रन पर ऑल आउट हो गई और न्यूजीलैंड को मात्र 9 रन का लक्ष्य मिला जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने 1.4 ओवर में ही बिना विकेट खोए प्राप्त कर लिया। और न्यूजीलैंड की टीम दो मैच वाले इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
Blundell and Latham knock off the runs to give New Zealand their 💯th Test win! 🎉 👏
A great all-round performance by the hosts to take a 1-0 series lead 🏆 #NZvIND pic.twitter.com/Rab1LpS8P1
— ICC (@ICC) February 24, 2020
भारत और न्यूजीलैंड : चौथे दिन का खेल
मैच के चौथे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 144 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत की दूसरी पारी महज 191 रन पर सिमट गई और न्यूजीलैंड को जीत के लिए महज 9 रन का लक्ष्य मिला।
भारत और न्यूजीलैंड : पहला मैच
चौथे दिन भारत को पहला झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा। ट्रेंट बोल्ट ने रहाणे को 29 रन के स्कोर पर विकेट के पीछे कैच करवाया । वहीं हनुमा विहारी का विकेट टीम साउथी ने हासिल किया। उन्होंने 15 रन पर खेल रहे हनुमा को बोल्ड कर वापस भेजा। उसके बाद किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने पिच पर टिकने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। दिन में तीसरा झटका भारत को आर अश्विन के रूप में लगा जब वो 4 रन बनाकर टिम साउथी की गेंद पर LBW आउट हुए।
ऋषभ पंत और ईशांत शर्मा की पारी
लगातार आउट हो रहे भारतीय बल्लेबाजों के कड़ी के बाद थोड़ी जुझारूपन ऋषभ पंत और ईशांत शर्मा ने दिखाई। रिषभ पंत के साथ टिककर बल्लेबाजी कर रहे इशांत शर्मा का विकेट कॉलिन डि ग्रांडहोम ने हासिल किया। 21 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे इशांत को ग्रांडहोम ने LBW किया। रिषभ पंत साउथ की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह को शून्य पर आउट कर साउथी ने पारी में पांचवां विकेट हासिल किया।
भारत और न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम
पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, आर अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड का प्लेइंग इलेवन
टॉम ब्लंडेल , टॉम लेथम, केन विलियमसन (कप्तान), रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, वॉटलिंग, कॉलिन डि ग्रांडहोम, टीम साउथी, काइल जेमिसन, एजाज पटेल, ट्रेंट बोल्ट
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को
