भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुक़सान पर 144 रन बनाए हैं लेकिन अभी भी भारतीय टीम 39 रनों से पीछे है। पहली पारी की तरह दूसरे पारी में भी शीर्ष बल्लेबाजों ने निराश किया। जिसके चलते भारतीय टीम मुश्किल में फंसती हुई दिख रही है।
भारत और न्यूजीलैंड : तीसरे दिन का खेल
मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने अपने स्कोर 5 विकेट पर 216 रन से आगे खेलना शुरू किया और 348 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम ने 183 रन की बढ़त हासिल की।
भारत और न्यूजीलैंड : भारतीय टीम की बल्लेबाजी
दूसरी पारी की बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने मैच के तीसरे दिन 65 ओवर बल्लेबाजी की और 4 विकेट खोकर 144 रन बनाए। ऐसे में अभी भी भारत के सामने कीवी टीम की 39 रन की बढ़त बनी हुई है।
क्रीज पर मौजूद है रहाणे और हनुमा बिहारी
Ajinkya Rahane and Hanuma Vihari see India to stumps through a display of gritty batting.
Even so, New Zealand will feel confident of their chances to push for victory after day three.#NZvIND Scorecard 👉 https://t.co/UxqdaHZ14g pic.twitter.com/i2XegPnYum
— ICC (@ICC) February 23, 2020
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद अंजिक्य रहाणे और हनुमा विहारी क्रीज पर डटे हुए हैं। अजिंक्य रहाणे ने 67 गेंदों में 24 और हनुमा विहारी 70 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन मयंक के अलावा कप्तान विराट कोहली, ओपनर पृथ्वी शॉ और चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय फैंस को निराश किया।
भारत की दूसरी पारी, मयंक का अर्धशतक
दूसरी पारी में भारतीय टीम को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। 14 रन बनाकर पृथ्वी ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर टॉम लेथम को अपना कैच के बैठे। इसके बाद मयंक अग्रवाल और पुजारा ने भारत को आगे बढ़ाया और इसी बीच मयंक अग्रवाल ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया।
भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने 22.2 ओवर में 68 रन देकर 5 विकेट हासिल किए जबकि आर अश्विन ने 29 ओवर में 99 रन देकर 3 सफलता हासिल की। मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला।
