भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया। न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट के नुक़सान पर 216 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम अभी तक भारत से 51 रनों की बढ़त बना ली है। कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 89 रन बनाए बनाएं। वहीं 100 वा टेस्ट मैच खेल रहे अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने 44 रन बनाए। इस वक्त न्यूजीलैंड के कॉलिन डि ग्रांडहोम और जे वॉटलिंग बल्लेबाजी कर रहे हैं।
It's stumps in Wellington with deteriorating light forcing the end of the day's play.
Kane Williamson's 89 gave New Zealand the advantage, but Ishant's three strikes kept India in the contest.#NZvIND Scorecard 👉 https://t.co/UxqdaHZ14g pic.twitter.com/jgluXRf9NX
— ICC (@ICC) February 22, 2020
भारत और न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच दूसरे दिन का खेल
कप्तान कने विलियमसन ने पूरा किया अर्धशतक
केन विलियमसन ने 93 गेंद पर 6 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह भारत के खिलाफ उनका 17वां टेस्ट अर्धशतक है। इस एक अर्धशतक के साथ उन्होंने भारत के खिलाफ रोस टेलर के सबसे ज्यादा 17 अर्धशतक की बराबरी कर ली है।
न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे दिन लंच पर जाने से पहले बिना विकेट खोए 17 रन बना लिए थे। टॉम लेथम (11) और टॉम ब्लंडेल (6) बल्लेबाज कर रहे थे। लंच के बाद इशांत शर्मा ने लेथम का विकेट हासिल कर भारत को पहली सफलता दिलाई। 30 गेंद पर लेथम 11 रन बनाकर विकेट के पीछे रिषभ पंत द्वारा कैच किए गए। इशांत ने ब्लंडेल को बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई । 80 गेंद पर उन्होंने 30 रन बनाए।
100वा टेस्ट मैच खेल रहे रॉस टेलर ने बनाए 44 रन
100वां टेस्ट मैच खेल रहे रोस टेलर का विकेट भी इशांत शर्मा ने ही हासिल किया। 44 रन के स्कोर पर टेलर को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच करवाया।
भारत और न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम
पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, आर अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड का प्लेइंग इलेवन
टॉम ब्लंडेल , टॉम लेथम, केन विलियमसन (कप्तान), रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, वॉटलिंग, कॉलिन डि ग्रांडहोम, टीम साउथी, काइल जेमिसन, एजाज पटेल, ट्रेंट बोल्ट