भारत और न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच : भारतीय टीम 165 रनों पर सिमटी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 122 रनों से आगे खेलना शुरू किया लेकिन मैच के दूसरे दिन पूरी भारतीय टीम पहली पारी में 165 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आपको बता दें कि दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहले दिन के स्कोर 5 विकेट पर 122 रन बनाए थे

 

 

सिर्फ 43 रन ही जोड़ पाए अन्तिम 5 बल्लेबाज

कल की तरह आज भी भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के आगे नतमस्तक दिखे। न्यूजीलैंड की सधी गेंदबाजी के आगे भारत पहले दिन के स्कोर में महज 43 रन जोड़कर सिमट गई। पहली पारी में पूरी भारतीय टीम ने 165 रन बनाए जिसमें अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली।

भारत और न्यूजीलैंड :डेब्यू गेंदबाज के आगे ढेर टीम इंडिया

भारतीय टीम वेलिंग्टन टेस्ट की पहली पारी में दूसरे दिन 165 रन पर सिमट गई और इसमें दो गेंदबाजों की भूमिका अहम रही। जिसमे न्यूजीलैंड की तरफ से पहला टेस्ट मैच खेलने उतरे काइल जैमिसन ने 4 विकेट चटकाए, इस डेब्यू गेंदबाज ने सबको चौकाया। जैमसिन का साथ अनुभवी गेंदबाज टिम साउथी ने दिया। दोनों गेंदबाज ने चार विकेट हासिल किए। साउथी ने 20.1 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट चटकाए तो डेब्यू करने वाले जैमिसन ने 16 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। एक विकेट ट्रेंट बोल्ट को मिला जबकि एक विकेट रन आउट के रूप में गिरा।

तेज गेंदबाजों ने किया टीम इंडिया को ढेर

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पहली पारी में सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने हासिल किए। वेलिंग्टन टेस्ट में भारतीय टीम महज 68.1 ओवर ही टिक पाई। इस दौरान न्यूजीलैंड के तीनों ही तेज गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन किया। साउथी, जैमिसन और बोल्ट के आगे पूरी टीम ढेर हो गई। तीनों ने मिलकर 54.1 ओवर गेंदबाजी की जिसमें 145
रन देकर 9 विकेट हासिल किए।

 

भारत और न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम

पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, आर अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड का प्लेइंग इलेवन

टॉम ब्लंडेल , टॉम लेथम, केन विलियमसन (कप्तान), रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, वॉटलिंग, कॉलिन डि ग्रांडहोम, टीम साउथी, काइल जेमिसन, एजाज पटेल, ट्रेंट बोल्ट

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER