देहरादून सुंदर जगह
हम बात करें अगर दोस्तों और परिवार के साथ जाने के लिए तो देहरादून तो यह एक अच्छी जगह है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां का मौसम लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। यहां कई कैफे और कम बजट के होटल उपलब्ध मिल जाते हैं।
पंजाब का अमृतसर
दूसरे नंबर पर आता है यहां स्थित स्वर्ण मंदिर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां एक दिन में हजारों लोग आते हैं। यहां परोसा जाने वाला लंगर एक और प्रसिद्ध चीज है। स्वर्ण मंदिर के आसपास घूमने के लिए कई जगह हैं, जो सबसे अच्छी बात है। यहां जाकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।
नैनीताल
वहीं, उत्तराखंड के नैनीताल की बात करें तो यह खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। यह स्थान अपनी झीलों के लिए बहुत प्रसिद्ध माना जाता है। यहां सस्ता खाना और होटल दोनों ही आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा यहां कई प्रसिद्ध मंदिर भी हैं। पारिवारिक यात्रा के लिए यह एक अच्छी जगह साबित हो सकती है।
मैक्लॉडगंज
हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के पास स्थित यह हिल स्टेशन घूमने के लिए काफी अच्छा और सस्ता माना जाता है। यह खूबसूरत घाटियों और नजारों से भरा शहर है। इसे देखकर दोस्तों के साथ चिल करने के लिए यह एक अच्छी जगह हो सकती है।
ऋषिकेश
वहीं, बात करें ऋषिकेश राफ्टिंग की तो बंजी जंपिंग और सभी गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको सस्ते होटल और खाना भी मिल जाएगा। जहां आप यात्रा का लुत्फ उठा सकते है।