ब्रेकिंग न्यूज़: भारत बना अंतरिक्ष की चौथी महाशक्ति

भारत बना अंतरिक्ष की चौथी महाशक्ति
लोकसभा चुनाव अगले महीने की 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 12:00 बजे ट्वीट करके कहा कि वह थोड़ी देर में देश को संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट के बाद पूरे देश में हलचल मच गई कि कहीं फिर से नोटबंदी जैसा कोई बड़ा फैसला तो सरकार ने नहीं लिया है , लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महत्वपूर्ण विषय पर संबोधित किया है।

क्या कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने  –

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि –
भारत अंतरिक्ष की चौथी महाशक्ति बन गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के नाम दिए जाने वाले संबोधन में कहा कि अंतरिक्ष दुनिया में भारत आज चौथी महाशक्ति बन गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत अब चौथी अंतरिक्ष शक्ति बन गया है, जिसने मिशन शक्ति का सफल परीक्षण कर लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने आज चौथी शक्ति के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया है साथ ही साथ उसने किसी भी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन भी नहीं किया है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि “आज 27 मार्च को भारत ने एक बडी उपलब्धि हासिल किया है। भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष पावर के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया है। दुनिया के तीन देश अमेरिका, चीन रूस को पहले से यह उपलब्धि हासिल थी, मगर आज भारत आज चौथा देश बन गया है। हर हिंदुस्तानी के लिए इससे बड़ा गर्व का पल नहीं हो सकता । कुछ समय पहले हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में तीन सौ किलोमीटर एलओ सैटेलाइट को मार गिराया। हालांकि, पीएम मोदी ने कहा कि हम विश्व शांति के प्रयास में हैं।”
गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा ही संबोधन दिया था जिसमें नोटबंदी का बहुत बड़ा फैसला केंद्र सरकार के द्वारा लिया गया था। वहीं नोटबंदी के बाद आरबीआई के द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि नोटबंदी से देश को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इस मिशन की खास बात यह रही कि ‘मिशन शक्ति’ को तीन मिनट में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। यह अत्यंत कठिन ऑपरेशन था। इसमें उच्च गुणवत्ता वाली तकनीक की जरूरत थी. सभी निर्धारित उद्देश्य प्राप्त कर लिए गए. यह भारत में एंटी सैटेलाइट (ए-सेट) मिसाइल द्वारा सिद्ध किया गया।

भारत के विकास से जुड़ी हुई सभी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Somendra Singh

Former Web Desk Journalist - Aaj ka Reporter

Former Web Desk Journalist - Samachar live

Former Video Editor - Prabhatam Advertising

Web Desk Journalist - Indiaalive

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER