टेलिकॉम कंपनी जिओ के Jio Fiber आने के बाद अपने ब्रॉडबैंड प्लान में सारि कंपनियों में अपने प्लानस में बदलाव किये है. अब बाकी ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर्स Triple play plan लॉन्च करने के नए तरीके तलाश रहे हैं. अब भारत संचार नगर लिमिटेड (BSNL) कंपनी कई राज्यों में केबल TV ऑपरेटर्स के साथ साझेदारी कर रही है. इसमें करीब 10 मिलियन से भी ज्यादा वायर्ड ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स हैं. BSNL पहले से ही कई इलाकों में ग्राहकों को ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन सेवाएं उपलब्ध कराता है और अब केबल टीवी ऑपरेटर्स की मदद से कंपनी एक ही बिल के अंदर तीन सेवाएं देगी.
बता दे की टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट से पता चला है की , BSNL ने पहली चरण में आंध्र-प्रदेश और तेलंगाना, कर्नाटक और गुजरात जैसे कुछ राज्यों में केबल टीवी सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ साझेदारी की है. मिली हुई जानकारी के हिसाब से बीएसएनएल केबल टीवी ऑपरेटरों को एक नया बॉक्स लाने में मदद करेगा, जिससे JioFiber के ONT बॉक्स जैसी तीनों सेवाओं मिलेंगी.
Triple play plan में स्पीड?
जैसे की आपको पहले ही बतया गया है की BSNL के 10 मिलियन से भी ज्यादा वायर्ड ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स हैं. लेकिन फिर भी ग्राहकों के जुड़ने की रफ्तार थोड़ी धीमी है. खासतौर पर पिछले दो सालों में स्थिति थोड़ी ज्यादा बिगड़ी है. लेकिन उम्मीद लगाए जा रहे हैं कि नए JioFiber बंडल प्लान्स के साथ जियो 6 महीने से भी कम समय में BSNL से आगे बढ़ सकता है.
आपको बता दे की वर्तमान समय में BSNL ग्राहकों को लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड प्लान्स उपलब्ध कर रहा है. लेकिन जियोफाइबर में लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और केबल टीवी सेवाओं 699 रुपये की शुरुआती कीमत से दी जा रही हैं. हालांकि जियोफाइबर ग्राहकों को लाइव टीवी देखने के लिए अलग से LCO कनेक्शन लेना होगा. ऐसे में केबल टीवी ऑपरेटर्स के साथ साझेदारी के बाद BSNL लगभग इसी कीमत में Triple play plan सेवाएं उपलब्ध करा पाएगा.


