भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल कल, जानें दोनों टीमों का आईसीसी नॉकआउट हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल का शेड्यूल फाइनल हो गया है। पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 5 मार्च बुधवार को लाहौर में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला सेमीफाइनल का मुकाबला आसान नहीं होने वाला है।

दोनों ही टीमों के लिए ये आसान मुकाबला नहीं होगा क्योंकि भारतीय टीम जहां अपने स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रही है तो वहीं, ऑस्ट्रेलियन टीम में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे बड़े सितारे शामिल नहीं हैं। इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस नहीं है। इस समय ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी विभाग भी कमजोर दिखाई देता है।

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड…

एकदिवसीय मैचों में दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिखाई देता है। वनडे में भारत और ऑस्ट्रेलिया का 151 मुकाबलो में आमना-सामना हुआ है। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 84 बार जीत हासिल की है, जबकि भारत 57 बार जीता है। 10 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका। आईसीसी टूर्नामेंट के हेड टू हेड रिकॉर्ड में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत की तुलना में ज्यादा मैच जीती है।

दोनों टीमें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में कुल मिलाकर 18 बार आपस में भिड़ी हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 10 बार जीता है। वहीं, टीम इंडिया ने 7 मैचों में बाजी मारी है। एक मैच बेनतीजा रहा। आईसीसी नॉकआउट में भी ऑस्ट्रेलिया ने ज्यादा मैच जीते हैं। नॉकआउट में 8 बार भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ही 4-4 बार जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। हालांकि, भारत के लिए टेंशन की बात ये है कि पिछले 3 आईसीसी नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया है।

साल 2015 से टीम इंडिया आईसीसी नॉकआउट मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हरा नहीं सकी है। टीम इंडिया को नॉकआउट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी जीत 2011 के वर्ल्ड कप में मिली थी। इस विश्वकप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। इसके बाद फाइनल में श्रीलंका को हराकर विश्वकप जीता था। अब एक बार फिर से भारत और ऑस्ट्रेलिया नॉकआउट में आमने-सामने हैं।

आईसीसी नॉकआउट में हेड टू हेड रिकॉर्ड…

1998 – भारत जीता (चैंपियंस ट्रॉफी)
2000 – भारत जीत (चैंपियंस ट्रॉफी)
2003 – ऑस्ट्रेलिया जीता (वनडे वर्ल्ड कप)
2007 – भारत जीता (T20 वर्ल्ड कप)
2011 – भारत जीता (वनडे वर्ल्ड कप)
2015 – ऑस्ट्रेलिया जीता (वनडे वर्ल्ड कप)
2023 – ऑस्ट्रेलिया जीता (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप)
2023 – ऑस्ट्रेलिया जीता (वनडे वर्ल्ड कप)

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER