आज हम टीवी की उस अभिनेत्री के बारे में बात करने जा रहे है, जिसने कई सालो तक एक ही शो में काम करके लोगो का दिल बखूबी जीत लिया था। बता दे कि हम यहाँ जूही परमार की बात कर रहे है। गौरतलब है कि आज हम जूही की निजी जिंदगी के बारे में कुछ बात करने वाले है। दरअसल जूही और उनके पति ने तलाक के बाद फिर साथ होने का फैसला लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जूही परमार और सचिन श्रॉफ ने पिछले साल एक दूसरे को तलाक दे दिया था। जी हां इन दोनों ने साल 2009 में शादी की थी। मगर तालमेल सही न होने के कारण इन दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया था। हालांकि अब अपनी बेटी समायरा के लिए इन्होने फिर से एक होने का फैसला ले लिया है।
तलाक के बाद फिर साथ हुए जूही और उनके पति..
बता दे कि तलाक के बाद समायरा की कस्टडी उसकी माँ जूही को दी गई थी। मगर वो कहते न कि पिता तो पिता हो होते है। दरअसल तलाक के बाद सचिन अपनी बेटी समायरा से केवल मिल सकते थे, लेकिन समायरा अपने माता पिता दोनों के साथ रहना चाहती थी। जिसके चलते अब जूही और सचिन दोनों ने ही फिर से एक दूसरे का हाथ थामने का फैसला ले लिया है। वही अगर खबरों की माने तो इन दोनों को हाल ही में फिल्म अलादीन की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी एक साथ देखा गया है। ऐसे में इन दोनों ने खुल कर मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा।
इस बारे में जूही और सचिन ने कहा कि वह अपनी बेटी की अच्छी परवरिश करना चाहते है। वह सबसे पहले पेरेंट्स है और बाद में कुछ और है। इसलिए हमने तलाक के बाद फिर साथ रहने का फैसला किया है। दरअसल ये दोनों ही अपने जिंदगी के तनाव को कम करना चाहते है और अपनी बेटी को खुश देखना चाहते है। वैसे भी वो बच्चे ही होते है जो अपने माता पिता को एक साथ जोड़ कर रखते है और अब ये बात साबित भी हो गई। “दोस्तों आपको क्या लगता है कि क्या जूही और सचिन ने सही फैसला लिया। हमें अपना जवाब जरूर दीजियेगा।”



