शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष का बहुत महत्व होता है। बता दे कि पितृपक्ष के दिनों में पूर्वजो की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है। जी हां ऐसा कहा जाता है कि पूर्वजो का श्राद्ध करने से न केवल उनकी आत्मा को शांति मिलती है, बल्कि हमें उनका आशीर्वाद भी मिलता है। इसके साथ ही घर में सुख समृद्धि भी बनी रहती है। इसके इलावा ऐसा कहा जाता है कि पितृपक्ष में हमारे पूर्वज किसी न किसी रूप में धरती पर जरूर आते है। यहाँ तक कि पितृपक्ष के दौरान पूर्वज हमारे सपनो में भी आते है और हमें कई तरह के संकेत देते है। इसी के बारे में आज हम आपको कुछ खास बातें बताना चाहते है।
पितृपक्ष के दिनों में अगर पूर्वज दिखाई दे तो समझ लीजिये कि..
1. गौरतलब है कि अगर आपको सपने में अपने पूर्वज शांति की मुद्रा में खड़े हुए दिखाई दे तो इसका मतलब ये है कि आपको जल्दी ही शुभ समाचार मिलने वाला है।
2. पितृपक्ष में अगर आपके पूर्वज आपके सपने में आ कर सुखी, सम्पन्नता और सफलता का आशीर्वाद देते है तो इसका मतलब ये है कि आपके पूर्वजो ने आपके द्वारा किया गया श्राद्ध ग्रहण कर लिया है।
3. इसके इलावा अगर आपको सपने में बार बार अपने पूर्वज दिखाई दे तो इसका मतलब ये है कि उनकी आत्मा को शांति नहीं मिल पा रही है। ऐसे में अपने पूर्वजो की आत्मा की शांति के लिए घर में गीता का पाठ या रामायण का पाठ जरूर करवाएं।
4. बता दे कि अगर आपको सपने में अपने पूर्वज निर्वस्त्र अवस्था में दिखाई दे या फिर वह भूखे हो तो इसका मतलब ये है कि वह आपसे कुछ मांग रहे है। इसलिए अगर आपको कभी कोई ऐसा सपने दिखाई दे तो किसी गरीब को कुछ न कुछ जरूरत की चीज दान में जरूर दे। हो सकता है कि इससे आपके पूर्वजो की आत्मा को संतुष्टि मिल सके।
बहरहाल पितृपक्ष के दिनों में पूर्वजो का दिखाई देना आम बात है। इसलिए इन दिनों में अगर आपको अपने पूर्वज सपने में दिखाई दे तो आपको इन सपनो को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और न ही इन सपनो से डरना चाहिए।



