भांजे की बर्थडे पार्टी में सलमान खान झूमते थिरकते नजर आए….वायरल हुआ वीडियो

वायरल सलमान खान

जैसा कि सब जानते हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बच्चों से कितना प्यार करते हैं और जब बच्चों से मिलते हैं तो खुद भी बच्चे बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही किस्सा अभिनेता सलमान खान के भांजे के जन्मदिन की पार्टी में देखने को मिला। सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में शनिवार शाम अहिल शर्मा का तीसरा बर्थडे मनाया गया। अभिनेता सलमान खान बच्चे बन मिकी माउस और डॉनल्ड डक के साथ बच्चों की तरह झूमते हुए नजर आए। अब अभिनेता सलमान खान यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां सलमान खान बच्चे बने डांस कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BvqjMMyh1y_/?utm_source=ig_web_copy_link

अपनी शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया यह चौंकाने वाला ब्यान

दबंग खान सलमान खान ने हाल ही में अपने प्यारे भांजे आहिल शर्मा का जन्मदिन मनाया। आहिल शर्मा के लिए एक शानदार पार्टी रखी गई थी और इस पार्टी थीम एवेंजर्स पर रखी गई थी। बता दें कि आहिल शर्मा सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा के बेटे हैं। इस शानदार पार्टी को खान परिवार ने मिलकर मनाया। तो ऐसे में आहिल शर्मा का केक सुपरहीरो के कैरेक्टर्स में बना हुआ था। साथ ही आहिल शर्मा की बर्थडे पार्टी में सब बड़े सितारें नजर आए। वहीं अपने भांजे आहिल के बर्थडे पर तीनों मामा सलमान खान, सुहैल खान और अरबाज खान ने इस दिन को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खान परिवार का कोई फंक्शन है और उस फंक्शन की फोटोस वायरल ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। इन्हीं सबके बीच, आहिल शर्मा के बर्थडे पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही साथ अभिनेता सलमान खान का भी एक वीडियो किसी पार्टी से सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जहां वह बच्चों की तरह डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता सलमान खान ने सफेद रंग की टी-शर्ट और बदामी रंग की कैपरी पहनी हुई है साथ में उन्होंने एक हैट भी लगा रखी है। वहीं इस बारे में वीडियो में अभिनेता सलमान खान डोनाल्ड डक और मिकी माउस के साथ झूमते थिरकते नजर आए।

https://www.instagram.com/p/Bvn9nv5gW79/?utm_source=ig_web_copy_link

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के हाथ लगी यह बड़ी फिल्म, अब खुल सकती है उनकी किस्मत

 

आपको बता दें कि सलमान खान ने अपने जीजा यानी आहिल शर्मा के पिता आयुष शर्मा फिल्म को प्रोड्यूस किया था “लवरात्रि” लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई हालांकि इस फिल्म के सभी गाने सुपर डुपर हिट हुए थे। अब अभिनेता सलमान खान अपनी प्रोडक्शन तले एक और फिल्म बना रहे हैं नोटबुक इस फिल्म में जहीर इकबाल और प्रिनूतन बहल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सलमान खान ने इस फिल्म में गाना भी गाया है।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER