8 रनों से चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता मैच

जीता मैच

कहते हैं कि एक बार जिसे जीत का स्वाद मिल जाता है वह हार का स्वाद बिल्कुल भी नहीं चख़ना चाहता….चाहे जीत के लिए कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़े…. कुछ ऐसा ही जीत का  चस्का चेन्नई सुपर किंग्स के सिर पर चढ़ा है जिसकी वजह से ही आज चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2019 के 12वें सीजन में लगातार तीसरा मैच भी जीता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने हारे हुए मैच को जीता मैच में परिवर्तित कर दिया  है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने तीसरी बार जीता मैच –

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2019 के पहले मैच में खेलते हुए पिछले साल की विजेता होने का सबूत बखूबी दिया है। यही वजह है कि 2019 आईपीएल की शुरुआत में सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला करवाया गया जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 100 रन भी नहीं बना सकी। उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स का जबर्दस्त मुकाबला आज देखने को मिला जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन मैच खेला और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 175 रन बनाई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ओर से सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 46 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए गए।

इसके बाद मैदान पर उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 175 रनों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के आगे राजस्थान रॉयल्स की टीम हवा की माफ़िक उड़ती चली गई। अजिंक्य रहाणे ने जहां 2 गेंदों में 0 रन बनाए थे तो वहीं जोश बटलर 7 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। उसके बाद राहुल त्रिपाठी ने 24 गेंदों में 39 रन बनाकर इमरान ताहिर की गेंद पर इमरान ताहिर को ही कैच थमा बैठे। चेन्नई सुपर किंग्स को  आखरी ओवर ने जीत दिलाई है,
और ड्वेन ब्रावो ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अंतिम समय तक अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और उन्होंने चार ओवर डालकर 32 रन दिए और 2 विकेट लिए। और 175 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट खोकर 167 रनों पर ही सिमट गई। और चेन्नई सुपर किंग्स ने इस रोमांचक मुकाबले में 8 रनों से शानदार जीत दर्ज की और आईपीएल 2019 के सीजन में लगातार चेन्नई सुपर किंग्स की यह तीसरी जीत है। फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी और उनकी रणनीति मैदान पर आखिरी ओवर में बखूबी काम करती हुई नजर आई।

Somendra Singh

Former Web Desk Journalist - Aaj ka Reporter

Former Web Desk Journalist - Samachar live

Former Video Editor - Prabhatam Advertising

Web Desk Journalist - Indiaalive

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER