बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद टूट गई इलियाना डिक्रूज, सोशल मीडिया पर जाहिर किया अपना दर्द

बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज के बारे में तो आप सब बखूबी जानते ही होंगे। बता दे कि इलियाना ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मो में काम किया है। मगर आज कल वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी परेशान है। जी हां बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद तो इलियाना मानो टूट सी गई है। शायद यही वजह है कि उन्होंने अपना दर्द सोशल मीडिया पर सब के साथ शेयर किया है। गौरतलब है कि इलियाना काफी समय से ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही थी। यहाँ तक कि दोनों के दुनिया के सामने अपने प्यार को जाहिर भी कर दिया था।

बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद

बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद टूट गई इलियाना..

केवल इतना ही नहीं इसके इलावा खबरे तो यह भी आई थी कि ये दोनों शादी तक कर चुके है। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो केवल इलियाना ही बता सकती है। मगर अब यदि खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है, कि इलियाना ने बीते दिनों ही अपने बॉयफ्रेंड से सभी रिश्ते तोड़ दिए है। यहाँ तक कि उन्होंने इंस्टाग्राम से सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इलियाना और एंड्र्यू एक दूसरे को अनफॉलो भी कर चुके है। वो कहते है न कि आज कल का प्यार तो केवल सोशल मीडिया तक सीमित हो कर रह गया है। तो ऐसे मेंआज कल हम दिल टूटने का गुस्सा भी सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह से ही जाहिर करते है।

बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद

बता दे कि इलियाना ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर किए है। जिससे उनके दिल के दर्द के बारे में साफ पता चल रहा है। बहरहाल पिछले काफी दिनों से इलियाना और एंड्र्यू के बीच काफी ज्यादा झगड़े हो रहे थे। जिसके चलते इन दोनों ने ही अलग होने का फैसला कर लिया। फ़िलहाल तो इलियाना काफी दुखी है, लेकिन हमें उम्मीद है कि उनकी तकलीफ जल्दी ही कम हो जाएगी। अब जाहिर सी बात है कि बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद दिल और दिमाग दोनों का निशब्द होना तो लाजिमी है। दोस्तों इस बारे में आपका क्या कहना है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद टूट गई इलियाना डिक्रूज, सोशल मीडिया पर जाहिर किया अपना दर्द   Youth Express
Article Name
बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद टूट गई इलियाना डिक्रूज, सोशल मीडिया पर जाहिर किया अपना दर्द Youth Express
Description
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज के बारे में तो आप सब बखूबी जानते ही होंगे। बता दे कि इलियाना ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मो में काम किया है। मगर आज कल वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी परेशान है। जी हां बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद तो इलियाना मानो टूट सी गई है। शायद यही वजह है कि उन्होंने अपना दर्द सोशल मीडिया पर सब के साथ शेयर किया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER