आप भी अगर लगातार कम नींद ले रहे है तो जानियें क्या है इसके नुकसान, जानियें

आप भी अगर लगातार कम नींद ले रहे है तो जानियें क्या है इसके नुकसान, जानियें

हम सभी जानते है कि अच्छी नींद लेना हमारे शरीर के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए कितनी जरूरी है इस बात को हम सभी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। तो ऐसे में अगर आप भी लगातार कम नींद ले रहे है, तो इसका असर आपके स्वास्थ पर जरूर देखने को मिलता है और कई तरह की सेहत से जुड़ी परेशानियां आपको घेरने लगती है, तो आइए जानते हैं कम नींद लेने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकता है।

नींद न पूरी होने से दिमाग रहता है थका हुआ

आपको बता दें कि अगर आप लगातार कम नींद ले रहे है तो इसका असर आपकी याद्दाश्य पर भी पड़ता है। अगर आप लगातार कम सो रहे है तो इसका असर आपकी याद्दाश्त को कमजोर करेगा और आप चीजें भूलने लगेगे। वहीं, नींद पूरी नहीं होने पर दिमाग भी थका हुआ रहता है ऐसे में मूड भी खराब रहता है। अचानक से मूड में बदलाव होते है और आप तनाव ग्रस्त महसूस करने लगते है।

इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है असर

आज-कल बीमारी से बचने के लिए हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। वहीं, अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते है, तो इसका सीधा असर आपके इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। ऐसे में बदलते मौसम में आपको जल्दी बीमारियां अपनी चपेट में लेती है। जहां सर्दी, खांसी, बुखार जैसी बीमारियां ज्यादा होती हैं और शरीर का इम्यून सिस्टम उनसे लड़ने में कामयाब नहीं हो पाता है।

खास बात

जो लोग पूरी नींद नहीं लेते है उनका ब्लड शुगर लेवल ज्यादा होता है। ऐसे में उन्हें बीमारियों का भी खतरा हो सकता है। नींद पूरी न होने के कारण आपको चक्कर भी आ सकते हैं। जिससे आप थकान महसूस कर सकते है। किसी भी काम को करके आप जल्दी थकान महसूस करने लगेंगे। इसलिए एक्टिव रहने के लिए एक अच्छी नींद को लेना भी जरूरी होता है। अगर आप पूरी नींद नहीं लेते है तो इसका असर आपकी खूबसूरती पर भी पड़ता है। कम नींद की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने के साथ-साथ चेहरा बेजान और थका हुआ नजर आने लगता है।

Summary
आप भी अगर लगातार कम नींद ले रहे है तो जानियें क्या है इसके नुकसान, जानियें
Article Name
आप भी अगर लगातार कम नींद ले रहे है तो जानियें क्या है इसके नुकसान, जानियें
Description
हम सभी जानते है कि अच्छी नींद लेना हमारे शरीर के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए कितनी जरूरी है इस बात को हम सभी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। तो ऐसे में अगर आप भी लगातार कम नींद ले रहे है, तो इसका असर आपके स्वास्थ पर जरूर देखने को मिलता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER