हम अक्सर देखते है कि लोगो के मन में यह सवाल आता है कि उनकी लाइफस्टाइल में बदलाव हो और उसके साथ सही जीवनशैली को अपनाना। आज हम देख रहे है कि कोरोना वायरस का सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। तो ऐसे में इसके बाद से लाइफस्टाइल को बदलना अब बहुत जरूरी भी हो गया है। कई बार तो हम देखते है कि लाइफस्टाइल में बदलाव हो लेकिन आलस के कारण लोग उन्हें कर नहीं पाते।
खास बात
जैसा कि हम सभी जानते है कि कुछ एक्टिविटीज ऐसी होती है जिन्हें आपको किसी प्रकार की बीमारी नहीं होने पर भी करना चाहिए। अक्सर हम देखते है कि हमेशा पतले लोग ही वॉक करते हैं नजर आते है तो लोग कहते हैं आपको क्या जरूरत है लेकिन फिट रहने के लिए जरूरी है। तो आइए जानते है कि पैदल चलने के क्या फायदे होते है।
मोटापा होता है कम
आपको बता दें कि अगर आप सप्ताह में ईमानदारी से 2 घंटे वॉक करते हैं तो ब्रेन स्ट्रोक का खतरा करीब 30 फीसदी तक घट जाता है और रोजना 30 मिनट पैदल चलने से 50 फीसदी मोटापे की दर भी कम होती है। साथ ही यह आपका इम्युनिटी लेवल भी बढ़ाने का काम करता है।
सप्ताह में चले चार घंटे पैदल
हम देखते है कि जब हम पैदल चलते हैं तो हमारी पूरी बॉडी वर्क करती है। ऐसे में सप्ताह में 4 घंटे पैदल चलने से हिप फ्रैक्चर का खतरा कम हो जाता है। करीब 40 फीसदी तक इसका खतरा टल जाता है। अक्सर मूड स्विंग के कारण अच्छे रिश्ते भी बिगड़ने लगते हैं। रोज 30 मिनट पैदल चलने से डिप्रेशन का खतरा भी 36 फीसदी तक टल जाता है।
ना करें हेडफोन का इस्तेमाल
जब आप बिना मोबाइल के आप टहलने जाया करते हैं तब आपका दिमाग काम करता है। उस दौरान आपको दिमाग में कई तरह के आइडिया आएंगे। आप मॉर्निंग वॉक करते हैं तो दिनभर की प्लानिंग के बारे में सोचते हो और रात को वॉक करते हो तो अगले दिन की प्लानिंग के बारे में सोचोगे। इसलिए ये प्रयास करें कि टहलते समय हेडफोन का इस्तेमाल ना करें।




