जब से कोरोना महामारी हमारे देश में आई है तब से इससे लोग डर से गए है और इस महामारी में सबसे बड़ी बात यह है कि हमें इसमें अपनी इम्युनिटी मजबूत रखना है। ताकि यह महामारी हम पर हमला ना कर पाएं। तो ऐसे में आप इस कोरोना काल और मानसून के सीजन में ऐसे फल और सब्जियों का सेवन करें जिनको खाने से इम्यूनिटी को ठीक होती हों और हमारे शरीर को मजबूत भी बनाते हों। आइये जानते है उन फल और सब्जी के बारे में।
मशरूम का करिये सेवन
आपको बता दें कि मशरूम में इम्यूनिटी बूस्टर और फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स का भरपूर मात्रा में स्रोत पाए जाते है। वहीं, मशरूम में कैलोरी की मात्रा भी कम पाई जाती है और इसका सेवन वजन कम करने के दौरान किया जा सकता है।
संतरा बढ़ाता है इम्युनिटी
वहीं, संतरा सिर्फ हमारे शरीर की इम्यूनिटी को सुधारता है बल्कि यह कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ाता है और सेल्स को नुकसान होने से बचाए रखता है। यह फल शरीर और स्किन का अच्छा स्रोता माना जाता है। ये शरीर में आयरन के अवशोषण को भी बढ़ाने का काम करता है।
मानसून में संक्रमित होने से बचाता है तरबूज
तरबूज न सिर्फ बहुत हाइड्रेटिंग और ताजगी देने वाला फल है बल्कि यह ग्लूटाथियोन नामक एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है। यह फल आपकी इम्यूनिटी को ठीक और मानसून के सीजन में संक्रमित होने के खतरे से बचाएं रखता है।
ब्रोकली होती है विटामिन सी से भरपूर
ब्रोकली की बात करें तो यह सब्जी विटामिन सी में भरपूर भरी होती है जो शरीर की इम्यून शक्ति को भी बढा़ने का काम करती है। सल्फोराफेन जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन समेत अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होने के कारण आप अपनी इम्यूनिटी सुधारने के लिए इसे डाइट में ले सकते है।
पालक बनाती है सेहत
पालक की बात करें तो यह सब्जी सिर्फ आपकी इम्यूनिटी को सुधारती है बल्कि कई पोषक तत्वों जैसे विटामिन सी और ई से भी भरपूर भरी होती है। ये सभी शरीर के संपूर्ण सेहत को बनाए रखने में मदद करती हैं और हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूर बनाती है।





