देश में कोरोनावायरस के मामले दोबारा बढ़ रहे हैं जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है उन्हें खतरा अधिक है। इम्यूनिटी अच्छी हो तो फ्लू और वायरल से जुड़े दूसरे लोगों से भी बचा जा सकता है इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए किचन में मौजूद मसालों की तरफ ध्यान देना चाहिए।
तकनीकी के दौर में नॉलेज की रोचक दुनिया
अजवायन
इसका सेवन हमें कई रोगों से बचाता है। एसिडिटी व अपच की समस्या को दूर करने में अजवाइन जादू की तरह काम करती है। पेट दर्द को दूर करने में भी अजवाइन बहुत कारगर है साथ ही यह इम्यूनिटी को भी बढ़ाती है। यह हमें बैक्टीरियल और वायरल इन्फेक्शन से बचाने में सहायक होती है। अजवाइन खाकर पानी पिया जा सकता है। इंटरनेशनल जर्नल आफ फार्मेसी एंड लाइफ साइंस द्वारा किए गए एक रिसर्च के अनुसार अजवाइन के बीच में काफी मात्रा में थाइमोल मौजूद होता है इसे मुख्य तौर पर एंटी बैक्टीरिया के रूप में जाना जाता है इससे जुखाम ब्लू और अन्य आरक्षण को दूर रखा जा सकता है।
काली मिर्च
सर्दी खांसी और जुकाम से पीड़ित लोगों के लिए काली मिर्च एक बेहतरीन औषधि के रूप में कार्य करती है। इसलिए भोजन बनाने में काली मिर्च का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए आयुर्वेद में भी इसके सेवन से कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं के ठीक होने की बात कही गई है। सर्दी लगने पर शहद के साथ पिसी काली मिर्च खाने चाहिए काली मिर्च शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को समाप्त करती है साथ ही हमारी आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करने वाले गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ा दी है काली मिर्च में एंटी इन्फ्लेमेटरी एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यूनिटी भी बूस्ट करते हैं विभिन्न प्रकार के संक्रमण से बचने के लिए हर दिन दो-तीन काली मिर्च का सेवन अवश्य करना चाहिए।