आप जानते होगें कि हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। तो ऐसे में नवरात्री में व्रत करने के दौरान कई लोग पूरे दिन व्रत रखकर शाम के समय अपना व्रत फलहर खाकर खोलते है। ऐसे में थकान और भूखें रहने के कारण से चेहरे की रौनक कहीं खो सी जाती है और चेहरे का ग्लो भी कम हो जाता है और चेहरा बुझा-बुझा सा दिखने लगता है। वहीं, इस समय देश में कोरोना महामारी के चलते कई लोग पार्लर जाने से भी दूरी बनाएं हुए है। तो ऐसे में आप कुछ आसान से टिप्स अपनाकर आप अपनी स्किन में ग्लो वापस ला सकते है।

इस उपाय के जरिये दाग-धब्बे से पा सकते है छुटकारा
25 मिली ग्राम ग्लिसरीन और 25 मिली ग्राम शुद्ध गुलाब जल में 5 ग्राम सल्फर पाउडर मिलाएं। इस लेप को रात में चेहरे के दाग-धब्बे, मुंहासे पर लगाकर छोड़ दें। सुबेरे पानी से चेहरा धोएं। इस लेप से एक हफ्ते में मुंहासों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। बेहतरीन नतीजा पाने के लिए सप्ताह में इसे करीब 3 बार इसे लगाएं।

इस उपाय से बढ़ा सकते है चेहरे का ग्लो
संतरे के करीब 20 ग्राम सूखे छिलके, 5 ग्राम सूखे नीम के पत्ते लें और इन्हें पीसकर चूर्ण के रूप में बना लें। इस चूर्ण में 5 ग्राम चंदन पाउडर और आटा मिलाएं। इस मिश्रण में 5 मिली ग्राम बादाम तेल और 5 मिली तिल का तेल मिलाएं। अब इस उबटन को रातभर चेहरे पर लगाए रखें और फिर सुबह पानी से चेहरा धो दें। इस उबटन को हफ्ते में करीब 3-4 बार लगाएं। इससे चेहरा का ग्लो बढ़ेगा और स्किन का कलर भी निखर कर आयेगा।
शहद में मिक्स कर लगाए इसका लेप
4-5 बादामों को पीसकर उसमें शहद मिक्स करें। इसे 10 मिनट चेहरे पर लगाने से भी आपको इंस्टेंट ग्लोइंग स्किन मिलेगी और साथ ही इससे चेहरे की अन्य प्रॉब्लम भी दूर हो जाएगी।
Summary

Article Name
अगर व्रत के दौरान खो गई है चेहरे की रौनक, तो आसान टिप्स से ला सकते है ग्लो वापस,
Description
आप जानते होगें कि हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। तो ऐसे में नवरात्री में व्रत करने के दौरान कई लोग पूरे दिन व्रत रखकर शाम के समय अपना व्रत फलहर खाकर खोलते है।
Author
Sundram Chaurasia
Publisher Name
youth express
Publisher Logo

