चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावेई ने अपना नया फ़ोन Huawei Nova 5i Pro लॉन्च कर दिया है| कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Huawei Mate 20 X 5G को इवेंट के दौरान लॉच किया| वही इस सीरीज के Huawei Nova 5i में किरीन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफ़ोन में क्वॉड कैमरा दिया गया है | फोटोग्राफी प्रेमिओं के लिए ये अच्छा फ़ोन हो सकता है| चलिए आपको इस फ़ोन के बारे को और भी कुछ जानकारी बता दे|
Huawei Nova 5i Pro स्पेसिफिकेशन
Nova 5i Pro के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसके फ्रंट और बैक में ग्लास पैनल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 6.26 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले पंच होल डिजाइन के साथ दिया गया है। इसके डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 19.5:9 दिया गया है। फोन दो रैम ऑप्शन 6GB और 8GB के साथ आता है। इसमें 128GB और 256GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। इसकी मेमोरी को हाइब्रिड सिम कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ा सकते हैं। फोन को मिडनाइट ब्लैक, अरूरा और एमरल्ड कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।
Huawei Nova 5i Pro में किरीन 810 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।इसमें एंड्रॉइड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित EMUI 9.1 का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए GPU टर्बो 3.0 ऑनबोर्ड फीचर दिया गया है।
इस फ़ोन की खास चीज़ इसका कैमरा है, जो की क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ आता है| इसकेकैमरे फीचर्स Honor 20 फ़ोन से मिलता है | इसका प्राइमरी रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक 8 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एक डेडिकेटेड माइक्रो सेंसर और एक टेलिफोटो सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का पंचहोल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Huawei Nova 5i Pro कीमत
Huawei Nova 5i Pro के 6GB+128GB वेरिएंट को CNY 2,199 (लगभग Rs 22,000) की कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसके 8GB+128GB वेरिएंट को CNY 2,499 (लगभग Rs 25,000) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके हाई एंड वेरिएंट 8GB+256GB को CNY 2,799 (लगभग Rs 28,000) की कीमत में लॉन्च किया गया है।
देश दुनिया और तकनीक़ से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.



