भारत में जल्द लॉन्च होगा हुवावे का लेटेस्ट फ्लैगशिप P30 और P30 Pro, अमेजॉन पर लाइव हुआ ‘Notify Me’ Page

हुवावे

27 मार्च मंगलवार को हुवावे ने अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन P30 और P30 Pro को लॉन्च किया था। हुआवे का P30 सीरीज पिछले साल लॉन्च हुई P20 सीरीज की अपग्रेड वर्जन है।
कंपनी यह ग्लोबल लॉन्च इवेंट फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किया था।
कंपनी ने पहले के मुताबिक इस सेट में कई अपग्रेड्स किए हैं।
इस सीरीज में शामिल P30 Pro के बैक साइड में चार कैमरे है। साथ ही इस में कर्व्ड डिस्प्ले भी दिया गई है। शुरुआत में कुछ चुनिंदा देशों में बिक्री के लिए कंपनी ने Huawei P30 और P30 Pro को उपलब्ध कराया है। कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज के जल्द लॉन्च होने का हिंट भी इवेंट के दौरान दे दिया था।
अमेजन इंडिया पर हुवावे ने P30 सीरीज का एक “Notify Me” पेज लाइव किया है। इसका मतलब यह है कि भारत में लॉन्च होने के बाद यह सीरीज अमेजन इंडिया पर यूज़र के लिए उपलब्ध होगी।

बता दें कि कंपनी में अभी इसके प्राइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अगर इस सीरीज में शामिल दोनों स्मार्टफोन के ग्लोबल कीमत की बात करें तो हुआवे ने P30 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 799 यूरो, भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 62,240 रुपये तय की है। वहीं P30 Pro के तीन वेरिएंट जिनमें पहला 8GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले की कीमत 999 यूरो (करीब 77,819 रुपये) 8GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज वाले की कीमत 1,099 यूरो (करीब 85,609 रुपये) और हाई एंड वेरिएंट 8 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वाले हैंडसेट की कीमत 1299 यूरो (करीब 101,189 रुपये) है।

 

 

क्या है हुआवे P30 और P30 pro के स्पेसिफिकेशन?

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हुवावे कंपनी ने अपने P30 सेट में 6.1-इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेज्यूलेशन 2340 x 1080 पिक्सल है। वहीं कंपनी ने P30 Pro में थोड़ी बड़ी 6.47-इंच की डिस्प्ले दी है, जिसका रेज्यूलेशन 2340 x 1080 पिक्सल है। फुल स्क्रीन एक्सपीरिएंस के लिए इन दोनों स्मार्टफोन के टॉप में टिनी ड्यूड्रॉप नॉच डिस्प्ले का उपयोग किया है।

साथ ही इन दोनों स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है, इसके साथ इनमें फेस अनलॉक सिस्टम भी दिया गया है।
कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट सीरीज में मेन फोकस कैमरे के ऊपर दिया है पिछले साल लॉन्च किए गए P20 में कंपनी ने जो फोटोग्राफी के लिए बेंचमार्क स्थापित किया था उसे वह आगे बढ़ाते हुए P30 सीरीज में भी आगे बढ़ाया है।

हुवावे के लेटेस्ट स्मार्टफोन P30 Pro के पीछे क्वार्ड कैमरा सेटअप दिया गया है। Huawei P30 Pro में जो चार कैमरे दिए गए हैं उनमें एक 40 मेगापिक्सल का वाइट एंगल सेंसर, 20-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल सेकेंडरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल टेली फोट कैमरा सेंसर है, और Time-of-Flight (TOF) डेफ्थ सेंसर दिया है। वहीं दूसरी ओर P30 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें TOF कैमरा सेंसर नहीं है। P30 में 40 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा सेंसर और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया गया है। इन दोनों हैंडसेट में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

इस दोनों स्मार्टफोन में लेटेस्ट Kirin 980 SoC का उपयोग किया है जो 7nm चिपसेट जो ड्यूल-NPU को सपोर्ट करता है। कंपनी ने P30 में 3,650 mAh की बैटरी और P30 Pro में 4,250 mAh की बैटरी दी है। ये दोनों स्मार्टफोन 40W वाले फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा यह दोनों मोबाइल 15w क्विक वाले वायरलेस चार्जर को भी सपोर्ट करते हैं।फोन में ड्यूल सिम स्लॉट दिए गए हैं जो ड्यूल VoLTE को सपोर्ट करते हैं। सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो ये स्मार्टफोन एंड्रॉइन पाई बेस्ड EMUI 9.1 पर रन करेंगे।
कंपनी ने यह दावा किया है कि है हेवी टास्क के दौरान यह मोबाइल फोन हीट नहीं होंगे क्योंकि इसमें कूलिंग सिस्टम में ग्रेफिन फिल्म का उपयोग किया गया है।

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
भारत में जल्द लॉन्च होगा हुवावे P30 और P30 Pro, अमेजॉन पर लाइव हुआ 'Notify Me' Page
Article Name
भारत में जल्द लॉन्च होगा हुवावे P30 और P30 Pro, अमेजॉन पर लाइव हुआ 'Notify Me' Page
Description
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हुवावे कंपनी ने अपने P30 सेट में 6.1-इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेज्यूलेशन 2340 x 1080 पिक्सल है। वहीं कंपनी ने P30 Pro में थोड़ी बड़ी 6.47-इंच की डिस्प्ले दी है, जिसका रेज्यूलेशन 2340 x 1080 पिक्सल है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER