क्या कार्तिक आर्यन करने वाले हैं शादी !

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे क्यूट अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं। कार्तिक अपने कैरियर की उन बुलंदियों को छूने वाले हैं जिसकी चाहत हर अभिनेता को होती है। लेकिन इधर ही बीच यह खबरें आ रही है कि जल्द ही अभिनेता कार्तिक आर्यन शादी के बंधन में बन सकते हैं। इन सब अफवाहों के बीच कार्तिक आर्यन ने मीडिया से अपनी कुछ ऐसी बातें शेयर की जिसको बताते वक्त भी वह शरमाते हुए नजर आए।

अभिनेता कार्तिक आर्यन जल्द ही “पति पत्नी और वो” फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अभिनेत्री अनन्या पांडे नजर आएंगी। वहीं अभिनेत्री हराया पांडे स्थल से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। अब बात करें कार्तिक आर्यन की तो, उन्होंने मीडिया के सामने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें इतने सारे शादी के प्रपोजल मिल रहे हैं कि वह खुद भी परेशान हो गए हैं।

उन्होंने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक बार तो एक शख्स ने सीधे मेरी मां को ही फोन कर दिया था। हम उन्हें नहीं जानते थे। पता नहीं कैसे मेरी मम्मी का नंबर उनको मिला। उन्होंने फोन पर कहा कि आप कार्तिक की शादी मेरी बहन से करवा दें। तब मेरी मम्मी ने कहा कि कार्तिक अभी शादी नहीं करना चाहता। वो अभी अपने करियर पर ध्यान दे रहा है और वैसे भी मैं आपको नहीं जानती।उनकी वजह से उनकी मां खुद परेशान रहती हैं उन्हें इतने फोन आते हैं कार्तिक आर्यन की शादी के लिए कुछ देर के लिए तो उनकी मां खुद का फोन बंद ही कर के रख देती हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़: भारत बना अंतरिक्ष की चौथी महाशक्ति

आपको बता दें कि अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत प्यार के पंचनामा से की। इस फिल्म के बाद उनके डायलॉग सोशल मीडिया पर धीरे-धीरे वायरल हो रहे थे। उन्हें थोड़ी बहुत तो चर्चा मिल ही गई थी लेकिन उनकी दूसरी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से उन्हें भरपूर प्यार मिला। उनके अभिनय पर चार चांद तो तब लगे जब हाल ही में आई उनके फिल्म लुका छुपी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा गई। इस फिल्म के बाद कैरियर चरम सीमा पर है।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER