हुवावे ने ट्रिपल कैमरा के साथ Nova 4e को लाॅंच किया

Nova 4e
हुवावे ने अपना लेटेस्ट फोन Nova 4e को चीन में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत  लगभग 20,700 रुपये है। हुवावे का यह सेट Nova 4 का लाइट (टोन-डाउन ) वर्जन है। बहरहाल यह कहा जा रहा है कि हुवावे अपने फोन को ग्लोबली P30 Lite के नाम से लॉन्च कर सकती है, मगर चाइना में इसे nova 4e नाम से लांच किया है।
कंपनी ने यह भी कहा है कि वह अपने अपनी अपकमिंग P30 सीरीज को आने वाले 26 मार्च को लॉन्च करने वाली है।

अब बात आती है कि यूजर्स के पॉकेट के लिए कितना फ्रेंडली है ये फीचर फ़ोन ?

ट्रिपल कैमरा के साथ हुवावे का Nova 4e की कीमत करीब 20700 रुपए है अौर चीनी कीमत के अनुसार यह RMB 1,999 है।
 कंपनी ने इसके तीन कलर निकाले हैं जिसको यूजर अपनी पसंद अनुसार खरीद सकते हैं जो कि व्हाइट, ब्लैक या ग्रेडिएंट ब्लू कलर ऑप्शन में मौजूद है।
इस सेट के 4GB रैम और 128 जीबी इंटरनल वाले वेरिएंट की कीमत 20700 है वहीं 6GB रैम और 128 जीबी इंटरनल वाले सेट की कीमत लगभग ₹22800 है चीनी कीमत के अनुसार यह RMB 2,299 है।
इसकी सेल 21 मार्च 2019 से शुरू होगी और 14 मार्च से इसकी प्री बुकिंग स्टार्ट हो गई है।
 फीचर ऑफ स्पेसिफिकेशन पर आए तो Nova 4e में 6.15-इंच की HD+ डिस्प्ले दिया गया है ऑल स्मार्टफोन कंपनी के द्वारा डेवलप किए गए Kirin 710 SoC सॉफ्टवेयर वर्जन के साथ आता है। कंपनी ने हुवावे Nova 4e में 3340mAh की बैटरी दी है, जो 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है।
इस सेट के पीछे 3 कैमरा दिया गया है जो कि 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा + 8-मेगापिक्सल का 120 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा + 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिग कैमरा सेंसर लगाया गया है।
सेल्फी प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए ऑल वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पर 32-मेगापिक्सल  का कैमरा दिया गया है।

यह  स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड EMUI 9 के साथ प्रीलोडेड आता है और इसमें बेहतर गेमिंग एक्सपीरिएंस के लिए GPU Turbo 2.0 भी दिया गया है।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
हुवावे ने ट्रिपल कैमरा के साथ Nova 4e को लाॅंच किया - Youth Express
Article Name
हुवावे ने ट्रिपल कैमरा के साथ Nova 4e को लाॅंच किया - Youth Express
Description
हुवावे ने अपना लेटेस्ट फोन Nova 4e को चीन में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत  लगभग 20,700 रुपये है। हुवावे ने यह सेट Nova 4 का लाइट (टोन-डाउन ) वर्जन है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER