आज के जमाने में मोबाइल एक ऐसी सुविधा बन चुका है, जिसके बिना कोई नहीं रह सकता। मगर एक समय ऐसा भी था जब मोबाइल फोन नहीं होते थे। तब हर चीज का अपना अलग ही महत्व होता था। हालांकि अब सिर्फ मोबाइल के कारण उन सभी चीजों का महत्व न केवल कम हो चुका है, बल्कि वो सभी चीजें दुनिया से गायब ही होती जा रही है। यक़ीनन जब आप इन चीजों के बारे में पढ़ेंगे तो आप भी सहमति जरूर भरेंगे। तो चलिए अब आपको बताते है कि मोबाइल से पहले हमारी दुनिया में किन चीजों का महत्व होता था।
सिर्फ मोबाइल के कारण दुनिया से गायब हो रही है ये चीजें..
पीसीओ और लैंडलाइन.. फोन आपने आमतौर पर पुरानी फिल्मों में बहुत सारे पीसीओ और लैंडलाइन तो जरूर देखे होंगे। जी हां पहले के समय में किसी से भी बात करने के लिए इनका ही इस्तेमाल किया जाता था। यहाँ तक कि पहले के समय में एसटीडी और आईएसडी कॉल करना कोई बड़ा युद्ध जीतने से कम नहीं होता था। इसके साथ ही सब के घरों में फोन भी मौजूद होते थे। मगर अब इनके बारे में कोई पूछता तक नहीं है।
पॉकेट कैमरा.. जहाँ पहले के समय में बहुत से लोग अपनी पॉकेट में कैमरा लेकर घूमते थे। वही अब हर किसी के मोबाइल में अपना खुद का पर्सनल कैमरा मौजूद होता है। शायद इसलिए अब सेल्फी लेना, फोटो क्लिक करने से कही ज्यादा आसान हो चुका है।
ऑडियो कैसेट.. गौरतलब है कि पहले के समय में कोई भी गाना सुनने के लिए पहले उस गाने की कैसेट को खरीदा जाता था। फिर घंटों तक उस कैसेट को रेडियो या किसी और यंत्र पर सुना जाता था। मगर आज के समय में पूरी म्यूजिक लाइब्रेरी ही हमारे मोबाइल में समा चुकी है।
फोटो एल्बम.. अब तो एल्बम सिर्फ शादी की तस्वीरों तक ही सिमट कर रह गई है। जी हां जहाँ पहले के समय में पुरानी यादों को तस्वीरों के रूप में एल्बम में संभाल कर रखा जाता था। वही अब हर तस्वीर को आसानी से फोन में डाउनलोड और सेव करके रखा जाता है।
चिट्ठी.. इसका तो अपना ही अलग मजा होता था। जब मन के जज्बातों को कागज पर लिख कर किसी दूसरे को भेजा जाता था। तब उस खत को पढ़ने वाले को भी अपनेपन का एहसास होता था। मगर अब तो अपनों और अपनेपन का दौर ही खत्म हो चुका है। फिर चिट्ठी लिखना तो बहुत दूर की बात है। ये सब चीजें सिर्फ मोबाइल के कारण दुनिया से गायब होती जा रही है या यूँ कहे कि गायब हो चुकी है।



